बेटी को लेकर सैफ ने दिया ऐसा बयान कि भड़क गईं Ex-वाइफ अमृता, कहा ये
एक्ट्रेस अमृता सिंह ने हाल ही में अपने एक्स-हसबैंड सैफ अली खान पर जमकर भड़ास निकाली। दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान ने उनकी और अमृता की बेटी सारा को लेकर स्टेटमेंट दिया था कि वे उसके फिल्म डेब्यू को लेकर परेशान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की इस बात से अमृता नाराज हो गईं और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि सैफ ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।
सैफ ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। ख़ुशी है कि वह बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। हम सब आर्टिस्ट्स के खानदान से ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि सारा में भी ऐसे ही गुण हैं। लेकिन मुझे चिंता इसलिए है, क्योंकि एक्टिंग करियर टिकाऊ नहीं है। इस वजह से मैं कुछ परेशान हूं।"
'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं सारा
- सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग मूवी 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही है।
- इस फिल्म में वे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट होंगी। खुद अभिषेक कपूर ने एक मैगजीन से बातचीत में ये बात कहीं कि वे सारा को सुशांत सिंह के साथ लॉन्च कर रहे हैं।


Post a Comment