Header Ads

Sara Ali Khan के खूबसूरत लहंगे देखकर आप भी कहेंगे WOW! देखें फोटोज़


बॉलीवुड में इन दिनों अगर किसी स्टार किड की चर्चा पूरे ज़ोरों पर है तो वो है Saif Ali Khan और Amrita Singh की बेटी Sara Ali Khan की. Sara जल्द ही Abhishek Kapoor की फिल्म में Sushant Singh Rajput के साथ अपना डेब्यू करने वाली हैं.

Sara को बड़े पर्दे पर आने में भले ही अभी वक्त हो लेकिन अपने स्टाइल और फैशन सेंस से इन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी दस्तक दे दी है. पार्टीज़, एयरपोर्ट और शादियों में Sara का स्टाइल किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं होता. हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि Sara का देसी अवतार बेहद खूबसूरत है लेकिन इन सभी अवतारों में Sara सबसे ज़्यादा खूबसूरत लहंगों में लगती हैं.
बीती शाम दिल्ली में हुए एक फैशन शो में Abu Jani-Sandeep Khosla के शो में ढेर सारे सेलेब्स के बीच Sara भी अपनी मम्मी Amrita के साथ पहुंची. इस इवेंट पर Sara की खूबसूरती और स्टाइल किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं लग रहा था. Abu Jani-Sandeep Khosla के पिंक और सिल्वर लहंगे में Sara बिल्कुल एक स्टाइल गॉडेस लग रहीं थी.

ये पहला मौका नहीं है जब Sara ने अपने देसी स्टाइल से फैशन क्रिटिक्स को इंप्रेस किया है. इससे पहले भी ये कई बार Sabyasachi और Abu Jani-Sandeep Khosla के लहंगों में अपने स्टाइल के जलवे दिखा चुकी हैं.