जब देखते ही देखते 8 इंच का चाकू निगल गया था डॉगी, और फिर हुआ ऐसा हाल…
ये डॉगी निगल गया 8 इंच का धारदार चाकू और फिर हुआ उसका ये हाल, आपने लोगों के पेट में से चाकू, कैचीं, पत्थर निकलने की ख़बर तो बहुत सुनी होगी|
लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते के पेट में से चाकू निकलने कि खबर सुनी है नही न|
इसमें कोई बड़ी बात नहीं लगती कि डॉग्स को मुंह में कुछ भी चीजों को लेने की आदत होती है लेकिन बड़ी हैरानी और परेशानी की बात तो होनी ही थी जब एक डॉगी ने 8 इंच का चाकू निगल गया हो|
लेकिन ग्लास्गो में एक कुत्ते की किस्मत इतनी अच्छी थी कि धारदार चाकू निगलने के बाद भी वो जिंदा बच गया|
दरअसल, मेसि नाम के एक कुत्ते ने 8 इंच के चाकू को निगल गया, हालांकि घर वालों को यह पता नहीं चल पाया कि उसने ये चाकू कैसे और कब निगला|
मेसि की मालकिन मिस पाइसले ने बताया कि उन्होंने नोटिस किया कि पपी अचानक जोर-जोर से खांस रहा है
और उसे भौंकने में दिक्कत हो रही है, इतना ही नहीं उसके मुंह से खून भी आने लगा था|
मुझे लगा कि इसने किसी खिलौने का कोई हिस्सा चबा लिया है, लेकिन बात समझ नहीं आई तो मैं तुरंत उसे डॉक्टर के पास लेकर गई| जहां पता चला कि वह आठ इंच का चाकू निगल चुका है|
उन्होंने बताया कि इस घटना में अच्छी बात यह रही कि पपी ने जो चाकू निगल लिया उसमें धारदार पार्ट के बजाय पहले चाकू का दस्ता अंदर गया था, जिससे उसे नुकसान नहीं हुआ| फिलहाल डॉगी ऑपरेशन के बाद अब रिकवरी कर रहा है|
पहले तो मुझे यकीन नहीं हुआ, लेकिन डॉक्टर ने एक्स-रे दिखाया तो मामला समझ में आया| जहां पता चला कि वह आठ इंच का चाकू निगल चुका है|


Post a Comment