रिंकी-अक्षय से काजोल-आदित्य तक, ये हैं बॉलीवुड के 8 जीजा-साली
अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
रिंकी खन्ना और अक्षय कुमार
1. बॉलीवुड में रिश्तेदारों की कमी नहीं है। ज्यादातर एक-दूसरे से किसी न किसी रिश्ते से बंधे हैं। आज आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ जीजा-साली के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की साली हैं रिंकी खन्ना, जो आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट (27 जुलाई) कर रही हैं। रिंकी अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना की बहन हैं।
काजोल और आदित्य चोपड़ा
2.काजोल रिश्ते में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की साली लगती हैं। दरअसल काजोल, आदित्य की वाइफ रानी मुखर्जी की कजिन बहन है। रानी और काजोल के पिता यानी राम मुखर्जी और शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर
3.पद्मिनी कोल्हापुरे रिश्ते में शक्ति कपूर की साली लगती हैं। पद्मिनी की बड़ी बहन शिवांगी कपूर शक्ति कपूर की वाइफ हैं।
करिश्मा कपूर और सैफ अली खान
4 . करिश्मा कपूर सैफ अली खान की साली लगती हैं। बता दें कि करिश्मा सैफ की वाइफ करीना कपूर की बड़ी बहन हैं।
रानी मुखर्जी और अजय देवगन
5.रानी मुखर्जी और अजय देवगन का रिश्ता भी जीजा-साली है। अजय, काजोल के हसबैंड है और रानी रिश्ते में काजोल की कजिन बहन लगती हैं। बता दें कि दोनों ने यानी राम मुखर्जी और शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं।
सुप्रिया पाठक और नसीरुद्दीन शाह
6.सुप्रिया पाठक नसीरुद्दीन शाह की साली हैं। सुप्रिया नसीरुद्दीन शाह की वाइफ रत्ना पाठक की बहन हैं।
तनिषा मुखर्जी और अजय देवगन
7. तनिषा मुखर्जी काजोल की बहन हैं। इस नाते अजय देवगन की रिश्ते में वे साली लगती हैं।
साधना और रणधीर कपूर
8.गुजरे जमाने की एक्ट्रेस साधना (अब इस दुनिया में नहीं है) रिश्ते में रणधीर कपूर की साली लगती हैं। दरअसल, साधना रणधीर की वाइफ बबिता की कजिन सिस्टर हैं। साधना और बबिता के पिता सगे भाई थे।


Post a Comment