Header Ads

आग में 85% जल गया था कछुआ, लोगों ने इस तरह बदल दी लाइफ


ब्राजील के जंगलों में लगी आग में बुरी तरह जल गया था ये कछुआ लेकिन किस्मत के आगे किसी का वश नहीं चलता।

जंगल में आग लगने के बाद वहां रहने वाले जीव-जंतुओं पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ब्राजील के जंगलों में हर साल आग लगते रहती है। 2015 के बाद पिछले साल भी वहां भीषण आग लगी थी। इसी आग में झुलस गया था ये कछुआ। 40 दिनों तक भूखे-प्यासे रहने पर हुआ था ऐसा हाल...

आग का शिकार हुए इस कछुए की बॉडी का 85% हिस्सा जल गया था। इतनी बुरी हाल में 40 दिनों तक रहने के बाद 5 लोगों के बचाव दल को ये कछुआ जिंदा मिला था।

उन्होंने इसका नाम फ्रेडी रखा था। इसकी बुरी हालत देख एनिमल रेस्कयूअर्स ने उसकी मदद करने का फैसला किया। ब्राजील के सिसरो मोरेस, जो की 3D डिजाइनर हैं,

उन्होंने कछुए के लिए 3D स्किन इमेज बनाई, जिसे ब्राजील के सर्जन पौलो मियामाटो ने शेल का रूप दे फ्रेडी के ऊपर फिक्स कर दिया। इसके बाद उसे नैचुरल लुक देने के लिए टीम ने यूरी काल्डेरा की मदद ली, जिन्होंने उसके शेल को पेंट कर रियल लुक दिया।

आज फ्रेडी आम कछुए की तरह ही दिखता है। जंगल की आग के बाद 40 दिन भूखे जिंदा रहना जहां उसकी किस्मत थी, वहीं तकनीक ने भी उसकी लाइफ को आसान करने में काफी मदद की।