6 साल की उम्र तक चल नहीं पाता था ये PAK क्रिकेटर, फिर बना खतरनाक बॉलर
कहते हैं सपने देखने से ही जीवन में सफलता मिलती है। ऐसा ही कुछ साबित किया है पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपने घुटने का एक एक्सरे शेयर करते हुए लिखा, ‘एक बच्चा जो 6 साल की उम्र तक ठीक से चल तक नहीं पाता था, वो आगे चलकर क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज बॉलर बन गया। इसलिए सपने देखना कभी मत छोड़िए।’ गौरतलब है कि शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज बॉलर्स में से एक रहे हैं।
बचपन में शोएब अख्तर के पैर के तलवे फ्लैट थे। इस वजह से शुरुआत में चलना तो दूर वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते थे। करीब 6 साल तक उन्हें चलने में बहुत दिक्कत आती थी।
- इसी दौरान 3 साल की उम्र में उन्हें काली खांसी की बीमारी भी हो गई थी। कई लोग कह चुके थे कि ये लड़का कभी ठीक नहीं होगा। लेकिन शोएब की मां ने हिम्मत नहीं हारी।
- शोएब जब इस बीमारी से मुक्त हुए तो चलने की बजाय वो सीधे दौड़ने लगे। इसका जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी (Controversially Yours) में भी किया है।
- डॉक्टर्स ने कहा था कि शोएब के फेंफड़े हमेशा के लिए कमजोर हो चुके हैं। बीमारी के कारण फेंफड़ों का साइज बढ़ गया है। इसके चलते उनमें दूसरे बच्चों के मुकाबले ज्यादा एनर्जी रहती थी। इसी एनर्जी को शोएब ने अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।


Post a Comment