टीचर से प्यार करने लगी थी युवती, स्कूल के पास बुलाया था लड़की ने मिलने
दो दिन के अंदर ही इस गुत्थी को पुलिस व स्पेशल स्वाकड ने सुलझा लिया है।
डौंडी थाना इलाके के डोंगरी खार में 14 जुलाई को गांव की 18 वर्षीय युवती कंचन तारम की अधजली लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके पहले ही दिन से इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी थी। दो दिन के अंदर ही इस गुत्थी को पुलिस व स्पेशल स्वाकड ने सुलझा लिया है। मामले में पता चला है कि युवती का कातिल उसका प्रेमी ही है। हत्या करने वाला शख्स का नाम कंवल देवहारी है जो पहले से शादीशुदा है। प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक है। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल की है। क्या है मामला...
- आरोपी ने प्रेमिका को इसलिए मारा क्योंकि उसे प्रेमिका के किसी और लड़के के साथ अफेयर का शक था।
- कई बार उसे मोबाइल से दूसरे लड़के से बात करते सुना था। मोबाइल चेक करता था तो कंचन उस लड़के का नंबर डिलीट कर देती थी।
- इस शक के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। आरोपी शिक्षक अपने परिवार के साथ रहता था।
स्कूल के पास मिलने बुलाया था प्रेमिका ने
- हर शनिवार को शिक्षक अपने घर पंचागी जाता था। घटना के दिन 10 जुलाई को युवती ने आरोपी को फोन करके गांव के हाई स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया।
- रात आठ बजे आरोपी घर से हत्या का मुड बनाकर आया था। 50 किमी दूर अपने गांव से बोरगांव पहुंचा। जहां दोनों के बीच अफेयर की बात पर बहस के साथ झगड़ा हुआ। आवेश में आकर आरोपी ने युवती का गला दबा दिया।
परिजनों ने थाने में लिखाई थी लापता होने की रिपोर्ट
- 10 जुलाई को घर से युवती के गायब होने पर परिजनों ने दूसरे दिन डौंडी थाने में लापता होने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस व परिजन अपने स्तर पर युवती की खोजबीन कर रहे थे।
- चार दिन बाद 14 जुलाई को ग्रामीणों ने चितवा डोंगरी खार में अधजली लाश देखी और लाश कंचन के होने की पहचान परिजनों ने की। पुलिस अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
तीन थाने की टीम जुटी थी मामले को सुलझाने में
- मामले को सुलझाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक भारतेन्दु द्विवेदी के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की थी। जिसमे टीआई डौंडी , टीआई राजहरा, स्पेशल स्क्वाड प्रभारी, महामाया टीआई और उनकी जांच में जुटी थी।
परिजनों ने दी थी समझाइश
- पुलिस ने बताया कि शादीशुदा प्रेमी कंवल व युवती कंचन के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई थी। एक बार परिजनों ने दोनों को मिलना जुलना बंद करने की समझाइश भी दी थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में आरोपी कई बार युवती से उसके घर पर मिलने जाया करता था।
अपने साथ रखने ब्लेकमेल
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कंचन उसे अपने साथ ग्राम पंचागी में रखने को लेकर बोलती थी। आरोपी शादीशुदा होने के कारण उसे अपने साथ रखने के लिए मना करता था तो कंचन उसे ब्लेकमेल करती थी। 10 जुलाई को कंचन प्रेमी के साथ ही जाने के इरादे से घर से बैग में कपड़े लेकर निकली थी।

Post a Comment