बॉलीवुड के वो स्टार जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए फैन्स से ही शादी कर ली!
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकों लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हालांकि, कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए अपने चाहने वाले फैंस को ही अपना हमसफर बना लिया। इनमें राजेश खन्ना, जितेन्द्र और आमिर खान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
1 डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना
महज 16 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म बॉबीसे बॉलीवुड में एंट्री करने वाली डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी। अभी डिंपल की फिल्म बॉबी रिलीज भी नहीं हुई थी कि एक दिन अचानक से राजेश खन्ना ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में 1973 में राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी। हालांकि, बाद में डिंपल का नाम धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल से भी जुड़ा। कहा तो यहां तक जा रहा है
डिंपल चोरी—छुपे सनी देओल से शादी रचा ली थी। लेकिन इसका सच क्या है इसका पता आजतक नहीं चल पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि डिंपल को जब पता चला कि सनी देओल पहले से ही शादीशुदा हैं तो वो खफा हो गई और उन्होंने सनी से रिश्ता तोड़ दिया।
2 दिलीप कुमार और सायरा बानो
सायरा बानो और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी तो बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानी में से एक है। सायरा बानो एक इंटरव्यू में कहा था कि वह महज 12 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को चाहती थीं और बचपन से उनके साथ शादी के सपने देखने लगी थीं। 1952 में रिलीज हुर्इ् फिल्म दाग में दिलीप कुमार को देखने के बाद वो उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं। और एक दिन दिलीप ने खुद ही शादी के लिए सायरा को प्रपोज किया। बाद में सायरा बानो ने अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 मं शादी कर ली। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। इनमें गोपी (1970), छोटी बहू (1971), बैराग (1976) और दुनिया (1984) प्रमुख हैं।
3 जितेंद्र और शोभा कपूर
जितेंद्र से शादी करने से पहले शोभा ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस थीं। जितेंद्र से उनकी पहली मुलाकात महज 14 साल की उम्र में हुई थी। शोभा खुद को जितेंद्र का सबसे बड़ा फैन मानती हैं और एक समय वो उनसे शादी के सपने देखती थीं। शोभा का जितेंद्र से शादी करने का सपना 18 अक्टूबर, 1974 को पूरा हुआ। फिलहाल इनके दो बच्चे बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार हैं।
4 आमिर खान और किरण राव
किरण राव भी आमिर खान की बड़ी फैन थीं। किरण जब 14 साल की थीं तो उन्होंने आमिर की डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक देखी थी। इसके बाद से ही वो आमिर को पसंद करने लगी थीं। वैसे, आमिर और किरण की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी। किरण इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती पनपी और पता नहीं चला दोस्ती कब प्यार में बदल गई। बाद में 28 दिसंबर, 2005 को दोनों ने शादी कर ली। किरण से पहले रीना दत्ता आमिर की पत्नी थीं, जिनसे उन्होंने 1986 में शादी की थी। हालांकि 2002 में आमिर ने रीना को तलाक दे दिया। आमिर के तीन बच्चे हैं। बेटा जुनैद और बेटी इरा पहली पत्नी रीना से हैं, जबकि एक बेटा आजाद राव खान सरोगेसी से हुआ है।
5 ईशा देओल और भारत तख्तानी
अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल की लव स्टारी भी बिल्कुल फिल्मों जैसी ही है, क्योंकि ईशा और भारत की जोड़ी तो बचपन में ही बन गई थी। ईशा और भारत स्कूल के दोस्त हैं, भारत को 13 साल की उम्र में ही ईशा पर क्रश था। वह उसी समय से ईशा के दीवाने थे। इसके बाद ईशा ने अपने सबसे बड़े फैन भारत को अपना हमसफर चुना, और 2012 में उनके साथ शादी रचाई।
6 मुमताज और मयूर माधवानी
बीते जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज की शादी उनके फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं थी। लंदन बेस्ड बिजनेसमैन मयूर माधवानी से 1974 में शादी के बाद मुमताज ने फिल्मी करियर छोड़ दिया। मयूर मुमताज के बहुत बड़े फैन थे जिसके कारण वह मुमताज से शादी करना चाहते थे। मयूर ने मुमताज की खूबसूरती देखकर उनसे शादी की। अपने मजबूत रिश्ते के बारे में कुछ साल पहले मुमताज ने कहा था कि जब कैंसर के कारण उनके बाल, आईब्रो झड़ चुकी थीं और वह बेहद खराब दिखने लगी थीं तो उस वक्त भी मयूर उन्हें बच्चे की तरह थामकर, उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहते थे। दोनों की एक बेटी है नताशा, जिन्होंने फिरोज खान के बेटे फरदीन से शादी की है।


Post a Comment