खुद को IPS की बेटी बताती थी ये महिलाएं, जीजा संग मिल ऐंठती थी लाखों
रेप का आरोप लगाकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह में शामिल महिला खुद को आईपीएस की बेटी बताती थी।
पहले हनी ट्रेप में फंसाने और फिर रेप का आरोप लगाकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह में शामिल महिला खुद को आईपीएस की बेटी बताती थी। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़ा इस महिला का जीजा गुरमीत खुद को डीआईजी को पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) बताता था जबकि वह किसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। गुरमीत करनाल के गांव गुरदान का रहने वाला है।38 लाख रुपए में डील हुई थी फाइनल...
- एसपी राजेश कालिया ने बताया कि जगाधरी ग्रीन विहार में रह रही इस महिला ने कॉलोनी के हनी पर नौ महीने तक रेप करने, विरोध करने पर मां व दादी के साथ मिलकर तेजाब पिलाने का केस दर्ज कराया था।
- हनी के फैमिली वालों ने पुलिस को बताया था कि महिला पति व रिश्तेदारों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर रही है। 11 जुलाई एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई तो महिला ने केस वापस लेने की एवज में 50 लाख मांग की। बाद में 38 लाख रुपए में बात फाइनल हो गई। हनी के परिजन मामले की जानकारी डीजीपी से लेकर एसपी सहित अन्य अधिकारियों को दे चुके थे।
- गुरुवार शाम को पैसे लेने के बहाने उन्हें अग्रसेन चौक पर बुलाया। वहां पुलिस ने महिला, पति राजिंद्र, रिश्तेदार गुरमीत को दबोच लिया। आरोपी की सहेली सुशीला भाग गई जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। पता चला है कि महिला हेल्थ डिपार्टमेंट की 24 पीएनडीटी रेड में डिकोय (फर्जी ग्राहक) बनी है।
दो लाख रुपए रखे डिब्बे में, आरोपियों को बताया 20 लाख की पहली किस्त है
- मामला पुलिस अधिकारियों की नॉलेज में पहुंचा तो चारों को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बुना गया। चारों को अग्रसेन चौक पर बुलाया गया और पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। इस दौरान आरोपियों को वहां पर 20 लाख रुपए की पहली किस्त देनी थी।
- आरोपियों को चकमा देने के लिए दो लाख रुपए एक गत्ते की डिब्बे में रखे गए। इसमें 500-500 के तीन, 10-10 के दस पैकेट और दो-दो हजार रुपए के 20 नोट थे।
पत्नी को नौकरी से निकालने पर सीएमओ ऑफिस में घुस किया था हमला
- रेप का आरोप लगाने वाली महिला सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में फोर्थ कैटेगरी कर्मचारी रह चुकी है।
- वह पीएनडीटी के 24 रेड में डिकोए का रोल निभा चुकी है। करीब दो साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इससे गुस्साए उसके पति ने सीएमओ आॅफिस में घुसकर डॉक्टर पर हमला किया था। तब भी पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज किया था।
- वहीं चर्चा यह भी है कि अस्पताल में रहते हुए महिला कई को ब्लैकमेल कर चुकी है, लेकिन किसी ने इसकी शिकायत नहीं दी।
- कुछ महीने पहले एक मरीज की मौत पर महिला ने प्राइवेट अस्पताल में हंगामा किया था। तब डॉक्टर ने आरोप लगाए थे कि महिला पैसे की डिमांड कर रही थी।
पड़ोसी पर अारोप
- पुलिस के अनुसार ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला और उसका पति राजिंद्र जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी में रहते हैं। जिस पर रेप का लगाया था वह उनका पड़ोसी है। दोनों का आना-जाना था।
- वहीं आरोपी दूसरी महिला सुशीला भी उसी एरिया की है। वह प्ले स्कूल चलाती है।
- चर्चा है कि इससे पहले आरोपी पक्ष दो दर्जन लोगों को ब्लैकमेलिंग में फंसा चुका है। सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुमार का कहना है कि यह सब जानने के लिए ही उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
कई लोगों को फंसाया
- एसपी राजेश कालिया ने बताया कि यह एक गिरोह है। जोकि पहले रेप का आरोप लगाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इस दौरान जिस पर रेप का आरोप लगाते हैं उसकी वीडियो भी बना लेते हैं।
- एसपी ने बताया कि अब तक कितने लोगों को ये ब्लैकमेल कर चुके हैं, यह जानने के लिए उन्हें 15 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है।
- एसपी का कहना है कि ब्लैकमेल करने वाली महिला किसी आईपीएस की बेटी नहीं है, वहीं गुरमीत भी किसी का पीएसओ नहीं है


Post a Comment