सलमान,रजनीकांत के आउटफिट कर चुके हैं डिजाइन, इनका ऐसे उड़ा था मजाक
सलमान, रितिक और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स के लिए भी आउटफिट्स डिज़ाइन कर चुके रॉकी एस ने बताया कि मैं मारवाड़ी बिजनेस फैमिली से हूं। जब मैंने डिजाइनर बनने का फैसला किया तो फैमिली वालों ने मेरा मजाक उड़ाते हुए कहा था कि टेलर बनोगे? कई नामी सेलेब्रिटी के आउटफिट्स डिज़ाइन कर चुके रॉकी एस शनिवार को इंदौर में आए। किस तरह उड़ा था घर में इस डिजाइनर का मजाक...
-रॉकी एस ने बताया कि मैं मारवाड़ी फैमिली से हूं। बिजनेस और कॉमर्स में ग्रेजुएशन हमारे परिवार की परम्परा थी जो मैंने भी निभाई।
-डैड सीए थे, एक भाई कंस्ट्रक्शन में था, दूसरा अकाउंटेंट। मुझसे डिज़ाइनर बनने की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी।
-ग्रेजुएशन में था तब मैं अपने फ्रेंड्स की स्टाइलिंग करता था। उनके लिए ड्रेसेस डिज़ाइन करने लगा। लेकिन जब घर में बताया कि फैशन डिजाइनिंग करना है तो सबने कहा हमारे परिवार का लड़का टेलरिंग करेगा।
-क्यों नाम खराब कर रहे हो। आसान नहीं था लेकिन मैंने मना लिया सबको। जब मनीषा कोइराला के लिए डिजाइनिंग का मौका मिला और मेरा इंटरव्यू अखबारों में आया तब सबने सपोर्ट किया और गाड़ी पटरी पर आ गई।
-ब्लैक इनका ऑल टाइम फेवरेट कलर है और ख़ासियत यह है कि ये हर बार इसे नए ढंग से पहनते हैं। कहते हैं इससे डार्क कोई कलर बता दीजिए, मैं वो पहन लूंगा।
-डिजाइनिंग के बारे में कहते हैं कि डिजाइनिंग पर उन जगहों का असर बहुत पड़ता है जहां मैं जाता हूं। वहां के लोग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कल्चर, म्यूजिक। इन्हीं से इनोवेशन की इंस्पिरेशन मिलती है।
-मैं ट्रेवल बहुत करता हूं। नई जगहें और म्यूजिक सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
अब इंस्टा और एफबी सेट करते हैं ट्रेंड्स
-2017-18 में एंटी फिट्स, लूज इज़ी टू वियर में ऑर्गेनिक और नेचुरल फैब्रिक ट्रेंड में रहने वाले हैं। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम फैशन ट्रेंड्स सेट करते हैं।
-यंगस्टर्स इन्हीं पर देखते हैं किसने क्या पहना है। वॉट्स इन वॉट्स नॉट।
-फैशनेबल रहने का एक ही फंडा है। बी कंफर्टेबल इन योर ओन स्टाइल।

Post a Comment