कृष्णा के साथ आए कपिल के एक्स कलीग्स, शूट किया नए शो का प्रोमो
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सोनी टीवी पर नया कॉमेडी शो 'द ड्रामा कंपनी' लेकर आ रहे है। कृष्णा और उनकी टीम ने नए शो के लिए काम शुरू कर दिया है। शो के प्रोमो की शूटिंग के कुछ फोटो सामने आए हैं। इस शो में ज्यादातर कॉमेडियन 'द कपिल शर्मा शो' के ही कलाकार हैं। बता दें कि कृष्णा के साथ मिथुन चक्रवर्ती, सुगंधा मिश्रा, अली असगर, रिद्दिमा पंडित, संकेत भोसले और सुदेश लहरी ने शो का प्रोमो शूट किया है। हालांकि, शूट में सुनील ग्रोवर कहीं नजर नहीं आए। सुगंधा ने इस शूट की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। ये शो सोनी के मोस्ट पॉपुलर शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को रिप्लेस करेगा...
कुछ दिनों पहले यह कन्फर्म हुआ था कि कृष्णा अभिषेक अपने नए शो को लेकर आ रहे हैं। इस शो का नाम ड्रामा कंपनी है। यह शो सोनी के मोस्ट पॉपुलर शो सबसे बड़ा कलाकार को रिप्लेस करेगा। शो जुलाई के पहले वीक में ऑनएयर हो सकता है। शो को प्रीति सिमोस प्रोड्यूस कर रही है। प्रीति इससे पहले कपिल शर्मा के साथ भी काम कर चुकी हैं।
'द ड्रामा कंपनी' के शो के शूट की जो फोटोज सामने आई, उसमें मिथुन चक्रवर्ती ब्लैक कलर के ओवेरकोट और हैट में नजर आ रहे हैं। वे इस शो में एक महागुरु के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा शूट के दौरान कॉमेडियन्स अंडर ग्राउंड भी नजर आ रहे हैं। 'ड्रामा कंपनी' में गाने के साथ थिएटर का एक्सपीरियंस भी ऑडियंस को मिलेगा। शो का मेन हाईलाइट इसका ब्रॉडवे म्यूजिकल कान्सेप्ट है। इस बार कृष्णा न्यू और फ्रेश टीम के साथ काम करने जा रहे है।









Post a Comment