23 साल पहले आई थी सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म, ऐसा था अंदाज
ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 5 दिनों में महज 92 करोड़ की कमाई कर पाई है। करीब 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। वैसे, अगर सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म की बात करें तो यह 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' थी। 23 साल पहले आई यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी थी। 'हम आपके हैं कौन' ने वर्ल्डवाइड कमाए थे 135 करोड़...
5 अगस्त 1994 को डायरेक्टर सूरज आर बडजात्या के राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'हम आपके हैं कौन' 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। उस दौर में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे और आलोकनाथ ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म के सॉन्ग्स आज भी शादी फंक्शन्स और वेडिंग एल्बम में खूब सुनने को मिल जाते हैं।


Post a Comment