कोई बड़ा प्रोड्यूसर तो कोई बिजनेसमैन, इन 10 एक्ट्रेसेस ने की रईसों से शादी
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनमें से किसी प्रोड्यूसर तो किसी ने बिजनेसमैन से शादी की है। इन्हीं से एक हैं श्रीदेवी। बता दें कि श्रीदेवी की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। आज आपको इस पैकेज में ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर तो शिल्पा ने की बिजनेसमैन से शादी...
1. श्रीदेवी और बोनी कपूर
श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'मि. इंडिया' (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी। श्रीदेवी ने अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी की थी। श्रीदेवी ने 'सोलवां सावन' (1978), 'हिम्मतवाला' (1983), 'मवाली' (1983), 'तोहफा' (1984), 'नगिना' (1986), 'घर संसार' (1986), 'आखिरी रास्ता' (1986), 'कर्मा' (1986), 'मि. इंडिया' (1987) सहित कई फिल्मों में काम किया।
2. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है वियान। बता दें कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे। दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। इसी दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया और 2009 में शादी की। शिल्पा ने 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'आओ प्यार करें' (1994), 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994), 'छोटे सरकार' (1996), 'हिम्मत' (1996), 'जमीर' (1997) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
3. रानी मुखर्जी ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से मई 2014 को इटली में शादी की थी। ये आदित्य की दूसरी शादी थी। रानी ने 'गुलाम' (1998), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'साथिया' (2002), 'चलते चलते' (2003), 'हम-तुम' (2004) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
4.जूही चावला ने बिजनेसमैन मेहता ग्रुप के चेयरमैन जय मेहता से 1995 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे जहान्वी और अर्जुन मेहता हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका में एक फिल्म शूटिंग के दौरान जूही की मुलाकात एक दोस्त ने जय मेहता से करवाई थी। धीरे-धीरे ये मुलाकात नजदीकियों में बदल गई। हालांकि जय मेहता पहले से शादीशुदा थे, लेकिन अचानक पत्नी सुजाता बिड़ला की मौत हो गई। इसी बीच जय मेहता के मां की तबीयत खराब भी बिगड़ गई। जूही ने जय की मां की सेवा की। इसी दौरान जूही-जय और करीब आ गए। दोनों ने 1995 में शादी कर ली। जूही ने 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कयामत से कयामत तक' (1988), 'राधा का संगम' (1992), 'आईना' (1993), 'डर' (1994), 'अंदाज' (1994) सहित कई फिल्मों में काम किया।
5.दीया मिर्जा और साहिल संघा की शादी 2014 में हुई थी। दीया और साहिल दोनों फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। साहिल बिजनेसमैन के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2009 में हुई थी, जब एक फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर साहिल, दीया मिर्जा के घर गए थे। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 2014 में शादी की। दीया ने 'दीवानापन' (2001), 'तुमको ना भूल पाएंगे' (2002), 'तेहजीब' (2002), 'दम' (2003), 'ब्लैकमेल' (2004), 'दस' (2004), 'कोई मेरे दिल में है' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
6. अमृता अरोड़ा ने कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन शकील लडक से 2009 में शादी की थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई फिर डेटिंग करने लगे। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक देकर अमृता से शादी की। खबरों की मानें तो अमृता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस वजह से भी शादी जल्दी हुई। दोनों के दो बच्चे अजान और रयान लडक हैं। अमृता अरोड़ा ने 2002 में आई फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना' (2002), 'जमीन' (2003), 'रक्त' (2004), 'स्पीड' (2007) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
7. टीना मुनीम ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे जय अनमोल अंबानी, जय अंशुल अंबानी हैं। अनिल अंबानी ने पहली बार टीना मुनीम को एक शादी में देखा था। दरअसल अनिल की नजर उस शादी में टीना पर इसलिए पड़ी, क्योंकि पूरी पार्टी में टीना ही एक ऐसी लेडी थीं, जो काली साड़ी में नजर आ रही थी। अनिल उन्हें काली साड़ी में देखते ही रहे गए थे। विदेश की ट्रिप पर एक करीबी दोस्त ने टीना और अनिल की एक-दूसरे से पहचान करवाई थी। टीना ने अनिल से पहली मुलाकात के समय तक रिलायंस के बारे में कुछ भी नहीं सुना था। हालांकि, टीना को पहली मुलाकात में अनिल पसंद आए गए थे। दोनों ने जब शादी का फैसला किया तो अनिल की फैमिली इस शादी के लिए राजी नहीं थी। अनिल को फैमिली को मनाने में लंबा समय लगा और आखिर उन्हें सफलता मिल ही गई। दोनों ने 1991 में शादी की। टीना ने 1978 में आई फिल्म 'देश परदेस' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कर्ज' (1980), 'मनपसंद' (1980), 'लूटमार' (1980), 'रॉकी' (1981), 'राजपूत' (1982), 'सौतन' (1983), 'पुकार' (1983) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
8.असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से 2016 में शादी की। असिन और राहुल सबसे पहले 2012 में मुंबई के एयरपोर्ट पर मिले थे। तब असिन एक टूर्नामेंट में अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 2' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के साथ जा रही थीं। अक्षय ने ही इन दोनों की मुलाकात कराई थी। एयरपोर्ट पर दोनों के बीच हुई पहली मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों की फोन पर कई बार बातें हुईं। कुछ मुलाकातों के बाद राहुल ने असिन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। असिन ने हां की और दोनों ने 19 जनवरी, 2016 को शादी की थी। असिन ने 2005 में आई फिल्म 'गजनी' से डेब्यू किया था। इसके उन्होंने 'लंदन ड्रीम्स' (2009), 'रेडी' (2011), 'हाउसफुल-2' (2011), 'बोल बच्चन' (2012) सहित कई फिल्मों में काम किया।
9. आयशा टाकिया ने 2009 में रेस्तरां व्यवसायी फरहान आजमी से शादी की थी। उनका एक बेटा है मिकेल। फरहान समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। उनका मुंबई में रेस्तरां हैं। आयशा और फरहान की मुलाकात इसी रेस्तरां में हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू और फिर डेटिंग। दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आयशा ने 2004 में आई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने 'शादी नंबर वन' (2005), 'होम डिलिवरी' (2005), 'शादी से पहले' (2006), 'कैश' (2007), 'नो स्मोकिंग' (2007) सहित कई फिल्मों में काम किया।
10.सेलिना जेटली ने 2011 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पीटर हैग से शादी की है। पीटर के दुबई में कई होटल्स हैं। दोनों के दो बेटे विराज और विंस्टन हैग हैं। सेलिना की मुलाकात हैग से दुबई में एक फैशन स्टोर की ओपनिंग के दौरान हुई। फैमिली फ्रेंड ने सेलिना और हैग की पहचान करवाई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर डेटिंग। आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला किया। सेलिना ने 2003 में आई फिल्म 'जानशीन' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सिलसिले' (2005), 'नो एंट्री' (2005), 'गोलमाल रिटर्न' (2008) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

Post a Comment