बाप ने पहले से ही खोद रखी है अपनी बेटी की कब्र, यह है वजह
यह चौंकाने वाला मामला चीन के सिचुआन प्रोविंस के झांग झिंनलेई गांव का है, जहां एक दुखी पिता अपनी बेटी की मौत का इंतजार कर रहा है। इसके लिए उसने पहले से ही बेटी की कब्र खोद रखी है और रोजाना बेटी के साथ इस कब्र में खेलता और उसे वहीं सुलाने की कोशिश करता है। इस बारे में पिता का कहना है कि ऐसा करके वह बेटी और अपने दुख को कम करना चाहता है। ब्लड डिसऑर्डर से पीड़ित है बेटी
- पेशे से किसान झांग लियांग की दो साल की बेटी जिनलेई ब्लड डिसऑर्डर यानी की थैलेसीमिया से पीड़ित है।
- झांग बताते हैं कि जिनलेई के पैदा होने के दो महीने बाद उसकी कमजोरी के चले उन्हें इस बीमारी का पता चला था।
- इसके बाद से जिलनेई का इलाज चल रहा है। उसे हफ्ते में दो बार खून की जरूरत होती है। इसके चलते लियांग भारी कर्जे में भी डूब चुके हैं।
- वहीं, डॉक्टर्स के बताए मुताबिक जिनलेई इस कंडीशन में है कि अब वह मुश्किल से एक साल ही जीवित रह पाएगी। क्योंकि, उसकी बॉडी ब्लड सेल्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं।
- इस बारे में जिनलेई की मां देंग मिन बताती हैं कि हम बेटी की इस तकलीफ को अब देख नहीं पा रहे हैं। लियांग अधिकतर समय बेटी के साथ ही बिताते हैं।
- बेटी की तकलीफ के चलते उन्होंने खुद ही घर के पास बेटी की कब्र खोद रखी है और वे अक्सर बेटी के साथ इसी कब्र में खेलते और उसे सुलाने की कोशिश करते हैं, जिसस कि अंतिम समय में बेटी को तकलीफ न हो।
क्या है थैलेसीमिया
आमतौर पर शरीर में लाल रक्त कणों की उम्र करीब 120 दिनों की होती है, लेकिन थैलेसीमिया के कारण इनकी उम्र सिमटकर मात्र 20 दिनों की हो जाती है। इसका सीधा असर हीमोग्लोबीन पर पड़ता है। हीमोग्लोबीन की मात्रा कम हो जाने से शरीर कमजोर होता चला जाता है। इसके चलते पीड़ित बच्चों की कम उम्र में ही मौत हो जाती है।]


Post a Comment