FB फ्रेंड ने गोवा जाते समय AC बस में किया रेप, 400 रुपए दे भेजा वापस
स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की श्वेता (बदला हुआ नाम) की जिंदगी मोबाइल ने बर्बाद कर दी। फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट उस पर प्यार मोहब्बत की बातें हुई। व्हाट्सएप नंबर तक दे दिया। युवक मिलने आया और उसे घुमाने के बहाने अमरावती और गोवा तक ले गया। इसके बाद उसने श्वेता के साथ बस में रेप किया। वापस अमरावती लौटकर उसे 400 रुपए दे वापस भेज दिया।
वापस लौटी श्वेता ने सारनी पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने ज्यादती और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
- पूरे मामले में परेशानी यह थी कि श्वेता यह नहीं जानती आखिर वो युवक कौन है, लेकिन पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी प्रमोद सुर्जये को अरेस्ट कर पाई।
एसी बस में करता था रेप
- आरोपी की आईडी की जांच में पता चला वह एक-दो नहीं 8 से 10 लड़कियों से फेसबुक चैटिंग करता था।
- ऐसे ही युवतियों को फांसता था और उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था।
- हाल ही में लांच एक 4-जी कंपनी में कार्यरत प्रमोद के पास तीन अलग-अलग नंबरों की सिम थी।
- कुछ फर्जी आईडी भी वह चलाता था। अमरावती से गोवा जाने वाली स्लीपर बस में भी सेटिंग से वह सीट बुक कर यहीं रेप करता था।

Post a Comment