'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस की हुई गोद भराई, हसबैंड के साथ शेयर की फोटो
टीवी शो 'रुक जाना नहीं...' में सांची का रोल प्ले करने वाली पूजा शर्मा अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। हाल ही में पूजा का बेबी शॉवर (गोद भराई) हुआ, जिसके कुछ फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं
बता दें कि पिछले साल ही पूजा अपने शो 'तू मेरा हीरो' के डायरेक्टर पुष्कर पंडित के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। ये कपल अपने पहले बेबी के लिए बहुत एक्साइटेड है। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज इसी साल अप्रैल में अपने हबी के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए दी थी।
इन सीरियल्स में काम कर चुकीं पूजा...
पूजा ने 'दीया और बाती हम' में पूर्वी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो 'तू मेरा हीरो', 'सावधान इंडिया', 'हल्ला बोल', 'प्यार तूने क्या किया', 'ये है आशिकी और तुझ संग प्रीत लगाई सजना' जैसी सीरियल में काम कर चुकी हैं।



Post a Comment