Header Ads

रेस्टोरेंट में गई थी डिनर करने, लेकिन खाने से निकला कुछ ऐसा कि हो गई शॉक्ड


कैलिफोर्निया की रहने वाली शॉना सेपेदा (Shawna Cepeda) अपने परिवार के साथ एक ऑफर के तहत रेस्टोरेंट में डिनर करने गई थी। लेकिन खाने के दौरान सलाद के अंदर कुछ ऐसा दिखा कि वो शॉक्ड हो गई। शॉना का कहना था कि उसके सलाद में मरे हुए मेंढक को सर्व कर दिया गया था। ये है पूरा मामला...

- शॉना ने एक न्यूज पेपर को दिए गए अपने बयान में कहा कि BJ's नामक रेस्टोरेंट ने उन्हें 32 सौ रुपए (£39) का बाउचर किया था।
- ये पैसा केवल उनके ड्रिंक लिए लिया गया और खाना फ्री था।
- शॉना अपने पति और बेटी के साथ उस रेस्टोरेंट में खाने के लिए गई थीं।
- सब लोग आराम से खा रहे थे, तभी शॉना को सलाद में एक अजीब सी चीज दिखाई दी। वो घबरा गई और अपने पति और बेटी को उस आइटम को दिखाते हुए पूछा कि क्या ये कोई सलाद का आइटम है?
- जब सब लोगों ने उसे गौर से देखा तो वह मेंढक था।
- उसके बाद वो उन्होंने खाना छोड़ दिया और रेस्टोरेंट मालिक से इसकी शिकायत की।
- हालांकि, उन्हें डर था कि कोई इन्फेक्शन न हो जाए, इसलिए वो सीधे डॉक्टर के पास चली गईं।
- डॉक्टर ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है और उन्हें बैक्टिरियल इन्फेक्शन न हो इसलिए एक एंटीबायोटिक दे दिया गया।
- वहीं, शिकायत करने के बाद रेस्टोरेंट वालों ने उनसे माफी मांगी और करीब 33 सौ रुपए ($50) का बाउचर गिफ्ट भी भेज दिया।
- लेकिन, वो इतने गुस्से में थी कि उन्होंने दोबारा कभी भी उस रेस्टोरेंट में न जाने की बात कही। इतना ही नहीं उनका कहना था सॉरी और गिफ्ट भेजने से क्या गलती कम हो जाएगी।
- वहीं, रेस्टोरेंट के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि गेस्ट सैटिस्फेक्शन और क्वालिटी कंट्रोल हमारी प्राथमिकता है। आगे से ऐसी गलती न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।