Header Ads

अपने गाने पर DM को नचा चुका है ये IPS, अब इसलिए है चर्चा में


इन दिनों यूपी के वाराणसी के एसएसपी नितिन तिवारी का एक गजल गाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। vishek ने नितिन तिवारी से खास बातचीत कर वीडियो की हकीकत और संगीत प्रेम का जानने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्हें गाने का शौक है और ये काम वो स्ट्रेस दूर करने के लिए करते हैं। 2017 के होली प्रोग्राम में उन्होंने अपने गाने पर डीएम को भी नचा दिया था। 2012 का है ये वीडियो...

- आईपीएस नितिन तिवारी ने बताया कि वीडियो 2012 का है, जब बुलंदशहर में उनकी तैनाती थी।
- एक म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम में कई सिंगर आए थे। उन्हें सुनते-सुनते मेरा मन भी गाने का किया। इस बात का पता आयोजकों को चल गया। - उन्होंने मेरा नाम अनाउंस कर स्टेज पर बुला लिया। इसके बाद मैंने अहमद और मोहम्मद हुसैन की मशहूर गजल ''मैं हवा हूं कहां वतन'' गाई। - इस गजल के लिरिक्स मेरे मोबाइल पर भी लिखे हुए थे।
स्ट्रेस दूर करने के लिए करता हूं ये काम
- उन्होंने बताया कि मुझे गाने का शौक 10 साल की उम्र से है। मैं अपने स्कूल और कॉलेज के हर कल्चरल इवेंट में गाया करता था। जिसके लिए मुझे हमेशा फर्स्ट प्राइज मिलता था।
- 2004-05 में दिल्ली से बीटेक करने के दौरान मैं हॉस्टल में खूब गानें गाया करता था।
- स्ट्रेस को कम करने के लिए गाना शुरू कर देता था। आज भी ऐसा ही करता हूं। 2006 में सिविल की तैयारी के दौरान भी मेरी गायकी चालू रही। मुझे जहां भी म्यूजिकल इवेंट में मौका मिलता है, जरूर जाता हूं।
वाराणसी में होली में भी गाया था गाना, DM-DIG नाचने को हो गए थे मजबूर
- 2007 में आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान भी मैंने कई गाने गाए। जिसपर अधिकारियों की प्रशन्सा मिलती थी।
- ये कला मेरे अंदर गॉड गिफ्टेड है, जो छि‍पाने पर भी नहीं छिपती। मुझे गजलें बहुत अच्छी लगती हैं, इसके आलावा क्रिकेट और जिम का भी शौक है।
- मार्च 2017 में वाराणसी पुलिस लाइन में मैंने होली मिलन समारोह में अपने गीतों पर डीएम, कमिश्नर, डीआईजी और अन्य अधिकारियों को नाचने पर मजबूर दिया था।
- उस दिन मैंने 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' होली का सॉन्ग गाया था।