Header Ads

वुमन्स वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया, छह जीत के बाद पहुंची यहां तक


इंग्लैंड में हो रहे वुमन्स वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। महिला वर्ल्ड कप की 44 साल की हिस्ट्री में ये दूसरी बार है जब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साउथ अफ्रीका में 2005 में हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल खेला था। हालांकि तब वो ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इंडिया के सामने है बड़ा मौका

ब्लू ब्रिगेड के सामने एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का गोल्डन चांस है और इस बार वो इसे गंवाना नहीं चाहेगी।
- टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अबतक का सफर बेहद शानदार रहा है। टीम ने अपने शुरुआती चार मैच जीतकर ही अपने इरादे जता दिए थे।
- चार मैच जीतने के बाद वो लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। लेकिन इसके बाद करो या मरो का सातवां मुकाबला जीतकर उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया अब फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसे वो टूर्नामेंट में अपने पहले ही लीग मैच में हरा चुकी है।
- भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत पहले मैच में इंग्लैंड को 35 रन से हराते हुए की थी। मैच में भारत ने 281 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लिश टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई थी।