विराट से शादी करना चाहती थी ये इंग्लिश क्रिकेटर, सचिन के बेटे की है खास दोस्त
इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर डेनयिली व्याट भले ही भारतीय महिला टीम के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास न कर पाई हों पर क्रिकेट जगत में वे अपने परफॉर्मेंस से ज्यादा सोशल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं। ये वही क्रिकेटर हैं जो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दिल दे बैठी थीं और खुले उन्हें आम शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। खास बात ये कि डेनयिली सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन की खास दोस्त हैं। ऐसे किया था विराट को प्रपोज...
डेनियल ने 2014 में विराट की एक धुआंधार इनिंग के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने ट्विटर पर सीधे लिख दिया, 'कोहली मैरी मी'।
- इस ट्वीट पर हजारों इंडियंस ने कमेंट किए और रिट्वीट किए थे। कुछ लोगों डेनियली को बताया कि ऐसा कभी नहीं हो सकता क्योंकि विराट की अनुष्का शर्मा को पसंद करते हैं।
- इसके बाद डेनयली एक मैच के दौरान विराट से मिलने भी पहुंची थीं और उन्होंन उनके साथ फोटो भी क्लिक कराया था।
सचिन के बेटे से फ्रेंडशिप
- यूं तो डेनियली सचिन के बेटे से उम्र में बड़ी हैं पर वे उन्हें अपना खास दोस्त मानती हैं। दोनों की मुलाकात सबसे पहले तब हुई थी जब सचिन अर्जुन के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे। इसके बाद डेनयली ने कई फोटोज अर्जुन के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि अर्जुन ने कई साल इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
85 पर्सेंट इंडियन फॉलोअर्स
- डेनयली ने बाद में बताया था कि विराट को पसंद करती हैं पर शादी वाला ट्वीट उन्होंने मजाक में किया था। उन्होंने बताया था कि उस ट्वीट के बाद उन्हें हजारों इंडियन फैन्स ने फॉलो करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके टोटल फॉलोअर्स में से 85 पर्सेंट फॉलोअर्स इंडियन हैं।


Post a Comment