पोती को अजनबी के साथ सोता देख दादी चिल्लाई, लड़के ने दी खतरनाक मौत
आधी रात में छत पर सो रही अपनी प्रेमिका से प्रेमी मिलने पहुंच गया। आहट सुन पास ही सो रही लड़की की दादी और भाई की नींद खुल गई। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे दादी चिल्लाने लगी तो लड़की ने लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। गुस्से में लड़के ने तीनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल GF व दादी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये है मामला...
दतिया के बागपुरा गांव में 17 साल की लड़की, उसका 12 साल का भाई उमेश और 70 साल की दादी कटोरी रजक घर की छत पर सो रहे थे। बुधवार आधी रात उसी गांव का लड़की का प्रेमी शैलेंद्र पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गया और प्रेमिका के साथ बिस्तर पर लैट गया।
आहट सुन लड़की की दादी औऱ उसके भाई की नीं खुल गई। नातिन को किसी लड़के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दादी ने शोर मचाना शुरू किया।
दादी के देख पोती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- दादी को चिल्लाते देख पोती ने भी रुख बदला और लड़के पर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए बचाव करने लगी।
-खुद को पकड़ा गया और प्रेमिका को पलटते देख लड़का गुस्से से भर गया। उसे छत पर रखी कुल्हाड़ी नजर आई और उसी से ताबड़तोड़ वार लड़की, उसे बचाने आई दादी और भाई पर कर दिए।
- खून से लथपथ दादी, पोती व उसका भाई छत पर गिर पड़े। जख्मी भाई चिल्लाया तो छत पर परिजन आने लगे। यह देख हमलावर कुल्हाड़ी फेंक कर भाग गया।
हॉस्पिटल में पहले दादी बाद में GF की मौत
- परिजन को छत पर खून से लथपथ दादी, पोती और उसके भाई को देखा, इसी दौरान गांव वालों ने Dial-100 को फोन कर बुलाया।
-Dial-100 ने जख्मी दादी व भाई-बहन को दतिया के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां से सबको झांसी रैफर कर दिया गया। झांसी पहुंचने पर गुरुवार दोपहर दादी की मौत हो गई, जबकि रात को लड़की ने दम तोड़ दिया।


Post a Comment