उम्र में 26 साल बड़ा पति करता था चरित्र पर शक, पत्नी ने ऐसे पाया छुटकारा
नीमच पुलिस ने जलेश्वर महादेव महादेव के जंगल में तीन दिन पहले मिली लाश के मामले का पर्दाफ़ाश कर दिया है| मृतक पुखराज ओड़ की हत्या उसकी पत्नी और साले ने की थी| पत्नी के मुताबिक़ पति उम्र में उससे 26 वर्ष बड़ा था और उसके चरित्र पर शक करता था। तंग आकर उसने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी| मारने के बाद उसने पति का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था ताकि उसकी पहचान ना हो सके|
- नीमच की जीरन पुलिस को जलेश्वर महादेव के जंगल में 24 जून एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव 50-55 वर्षीय वृद्ध का था। जिसका मुंह पत्थर से कुचला हुआ था। मृतक की पहचान पुखराज पिता बंशीलाल ओड़ निवासी ब्राह्मणों का गूड़ा उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई थी।
- मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 साल पहले पुखराज की पत्नी का निधन हो गया था, इसके बाद उसने कचोली निवासी मायाबाई पिता भेरुलाल ओड़ से नातरा यानी ग्रामीण पद्धति से शादी की थी | मायाबाई और उसमें उम्र में काफी फर्क था| शादी के समय पुखराज करीब 54 साल था, जबकि माया की उम्र 28 वर्ष के आसपास थी|
- पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 22 जून को पुखराज और मायाबाई दोनों उदयपुर से कचोली के लिए निकले थे। उसके बाद मायाबाई तो अपने ससुराल लौट आई लेकिन पुखराज नहीं लौटा। परिजनों के पूछने पर माया ने बताया था कि पुखराज काम के सिलसिले में डबोक रुक गया है।
- इस पर पुलिस ने माया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया |माया ने बताया किशादी के बाद से ही पुखराज उस पर शक करता था | उसे लगता था कि मैं उसे धोखा दे रही हूं | इस बात को लेकर वह मेरे साथ मारपीट करता रहता था| 23 जून को उसने मेरे और मेरे भाई भीमा से खूब झगड़ा किया था | इसके बाद हम दोनों भाई -बहन ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया|
- मैंने, मेरे भाई भीमा और उसके एक दोस्त ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को कोई पहचान ना पाए इसलिए हमने शव का चेहरा पत्थर से कुचल दिया। जीरन पुलिस ने मायाबाई उसके भाई भीमा और उसके दोस्त कारूलाल के खिलाफ धारा 302 201 व 34 में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Post a Comment