सदियों बाद इन मुस्लिम लड़कियों को मिली है तैरने की इजाजत, ये है कारण
जंजीबार एक आइलैंड है। समुद्र से घिरा है, इसलिए इसकी डेली लाइफ में समुद्र की अहम भूमिका है। इसके बावजूद इसकी आधी आबादी को तैरना नहीं आता। जंजीबार 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला अफ्रीकी देश है। वहां मजहबी कारणों से लड़कियों और महिलाओं को तैराकी सीखने मौके नहीं मिलते थे। कारण यह कि तैराकी के लिए स्विमसूट जैसे कपड़े पहनना वहां अच्छा नहीं माना जाता। लेकिन कुछ साल पहले शुरू हुए पंजे प्रोजेक्ट के बाद, अब वहां तैराकी सीखने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ रही है।य
-अफ्रकी महाद्वीप में पानी में डूबने से होने वाली मौतों का प्रतिशत बाकी दुनिया की तुलना में अधिक है। इसकी वजह यह है कि समुद्र के पास रहने और उस पर आश्रित होने के बावजूद, बहुत सारी महिलाआें को तैराकी सीखने के मौके नहीं मिल पाते।
-लेकिन कुछ साल पहले बुर्किनी के आविष्कार के बाद, अब हालात बदल रहे हैं। बुर्किनी मुस्लिम महिलाओं की तैराकी के लिए बनाया गया एक विशेष स्विमसूट है। इसमें सिर के साथ पूरा शरीर ढंका होता है। इसके बावजूद यह परिधान तैराकी में सुविधाजनक होता है।
-पिछले कुछ बरसों से जंजीबार एनजीओ वहां पंजे प्रोजेक्ट चला रहा है। स्वाहिली भाषा में पंजे का मतलब होता है, बड़ी मछली। इसका उद्देश्य महिलाओं की लाइफ को बेहतर बनाना है। इसकी एक बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लड़कियों को तैराकी सीखने के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
-एनजीओ न सिर्फ बुर्किनी उपलब्ध कराता है, बल्कि लड़कियों के लिए तैराकी की क्लास भी लगाता है। यही नहीं, वह डूबने से बचने की तकनीक भी बताता है।

Post a Comment