करोड़पति है विराट की टीम का ये खिलाड़ी, पर नहीं मिला कॉलेज में एडमिशन
आईपीएल-9 में पिछले साल साढ़े आठ करोड़ में बिकने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर पवन नेगी को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में सीधे दाखिला नहीं मिल पाया है। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन लेने के लिए अब ट्रायल देना पड़ेगा। नेगी अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल में खेलते हैं। बेंगलुरु ने उन्हें इस साल एक करोड़ रु. में खरीदा था। नेगी दो साल में 9.30 करोड़ रु. कमाने वाले पहले भारतीय युवा क्रिकेटर हैं। कॉलेज में इसलिए नहीं मिला डायरेक्ट एडमिशन
- दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेगी को यहां डायरेक्ट एडमिशन नहीं मिल सका। दरअसल, नेगी ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट और आईपीएल में खेलने के सर्टिफिकेट दिए थे, जबकि दाखिले के लिए इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलना जरूरी होता है। इसलिए उन्हें अब कई और दूसरे खिलाड़ियों की तरह ट्रायल देना होगा। यूनिवर्सिटी में 5 परसेंट स्पोर्ट्स कोटा होता है।
हुआ था टीम इंडिया में सिलेक्शन
- पवन नेगी का टीम इंडिया में सिलेक्शन हो चुका है। 2016 में एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह मिली थी, लेकिन इन दोनों टूर्नामेंट्स में उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला। नेगी ने यूएई के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था।


Post a Comment