Header Ads

शादी से पहले हो गया बच्चा, ऐसे गोद में ले दुल्हन ने लिए 7 फेरे


साकची स्थित शीतला मंदिर में सोमवार को एक शादी हुई। इसमें दुल्हन गोद में बच्चा लिए थी। दरअसल, प्रेमिका ने जब एक बच्चे को जन्म दिया तो प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। पर जब प्रेमिका ने सख्ती बरती तो जेल जाने के डर से प्रेमी उससे शादी करने को तैयार हो गया। क्या है मामला...

-एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित चंद्रावतीनगर दलमा बेस कॉलोनी की लड़की से एमजीएम अस्पतालकर्मी आकाश कुमार ने तीन साल से प्रेम-संबंध थे।
-इस दौरान आकाश ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका का शोषण किया। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने 7 जून को अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। और रिकॉर्ड में बच्चे के पिता का नाम आकाश कुमार लिखवाया।
-लेकिन बच्चा होने के बाद आकाश ने उसे ठुकरा दिया और बच्चे को साथ ले गया। प्रेमिका ने जब आकाश और उसके घरवालों से शादी की बात कही तो उन्होंने भी मना कर दिया।
-इस बीच युवती लगातार आकाश के घर जाती और उसे अपना लेने की बात कहती। पर आकाश और उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। लड़की के परिजन भी आगे नहीं आए।
-रविवार को पीड़िता ने मामले की जानकारी भाजपा नेता प्रीति सिन्हा को दी। इसके बाद उन्होंने एमजीएम थाना में प्रेमी आकाश के खिलाफ लिखित शिकायत की।
-प्रेमिका के अनुसार, आकाश ने शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने गर्भपात भी कराया। 2016 में फिर गर्भवती हो गई, जिसके बाद 7 जून को सदर अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया।
-यहां पिता के रूप में आकाश ने अस्पताल के कागजात पर साइन भी किए। लेकिन बच्चे के जन्म लेने पर आकाश और उसके घरवाले बच्चा लेकर चले गए।
-आकाश और उसके घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया और उन्हें गाली गलौज कर घर से भगा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एमजीएम कॉलेज परिसर ब्लाक नंबर डी 2 निवासी आकाश कुमार को पकड़कर थाने ले गई।
-थाना में पहले तो आकाश ने प्रेमिका नेहा से शादी से इंकार कर दिया। वहीं, उसके घरवाले भी शादी के खिलाफ थे। लेकिन जब मामला बिगड़ने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी आकाश को दी तो वह शादी के लिए तैयार हो गया।
-इस दौरान एमजीएम थाना में 34 घंटे तक दोनों पक्ष मशक्कत करते रहे। अंतत: सोमवार की शाम आकाश और उसके घरवालों की रजामंदी के बाद साकची स्थित शीतला मंदिर में शादी रचायी गई। इसके बाद आकाश अपनी प्रेमिका नेहा शर्मा और बच्चे को साथ लेकर घर लौटा।