Header Ads

दिव्यंका त्रिपाठी की बहन है ये एक्ट्रेस, कर चुकी है ऋतिक रोशन के साथ काम



टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया हाल ही में 'नच बलिए 8' के विनर बने हैं। कपल ने बाकी दो फाइनलिस्ट जोड़ियों मोहित सहगल-सनाया ईरानी और सनम जोहर-अबिगल पांडे को पछाड़कर सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि भोपाल की दिव्यंका ने टीवी इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है, वहीं चंडीगढ़ में जन्मे विवेक दहिया जाट फैमिली से हैं। दिव्यंका के अलावा उनकी कजिन और एक्ट्रेस कनिका भी भोपाल से ही हैं। 'अग्निपथ' में ऋतिक की बहन बन चुकी हैं दिव्यंका की कजिन...

फिल्म 'अग्निपथ' (2012) में ऋतिक रोशन की सिस्टर (शिक्षा) बनीं कनिका तिवारी अब काफी बड़ी हो गई हैं। कनिका तिवारी ने 15 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था कि उनकी प्रेरणा उनकी कजिन दिव्यंका त्रिपाठी हैं। कनिका अब 21 साल की हो चुकी हैं और बॉलीवुड में लीड हीरोइन बनने को बेताब हैं।

6 हजार कंटेस्टेंट में से चुनी गई थीं कनिका...
अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन के किरदार के लिए कनिका को करीब 6 हजार कंटेस्टेंट में से चुना गया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की जब इस किरदार के ऑडिशन की तैयारी कर रही थी तो पहले बुआ ने धर्मा प्रोडक्शन की सारी जानकारी निकाली और पापा को बताया। ये मेरे मम्मी-पापा का ही सपना था मैं एक्ट्रेस बनूं तो उन्होंने फौरन हां कर दी। मैं ऑडिशन देने गईं, वहां मैंने हैप्पी और सेड दो रोल किए और सिलेक्शन हो गया।

प्रिंसिपल ने दी थी फिल्म की परमिशन...
कनिका का जन्म 9 मार्च 1996 को भोपाल में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल से ही की। जब कनिका को अग्निपथ में रोल ऑफर किया गया तब वे 10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की अगर उनकी प्रिंसिपल ने उन्हें फिल्म करने की परमिशन नहीं दी होती तो वो शायद ये फिल्म भी नहीं करतीं। कनिका की मां ब्यूटीशियन हैं और ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।

साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं हैं कनिका...
कनिका ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'ब्वॉय मीट्स गर्ल' (2014), कन्नड़ फिल्म 'रंगन स्टाइल (2014), तमिल फिल्म 'आवि कुमार' (2015) में काम किया है।