जेल में ही खोला रेस्टोरेंट, ताकि मौत से पहले बना सके अपना आखिरी खाना
- रूस में ओकरग के सुरगत के रहने वाले रोमन टूथपेस्ट के ट्यूब्स में करीब 3 किलो गांजे की स्मगलिंग करते हुए इंडोनेशिया के बाली में अरेस्ट किया गया था।
- मौत की सजा काट रहे रोमन ने बाली की जेल में छोटा रेस्टोरेंट शुरू किया है और इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
- मौत की सजा के खिलाफ की गई अपील पर फैसले का इंतजार करने से पहले ही उसने रेस्टोरेंट खोल लिया है, ताकि वो अपने लिए आखिरी खाना खुद तैयार कर सके।
- उसने सोशल मीडिया पर लिखा, ''पिछले मंगलवार मैंने जर्मनी के शेफ पैट्रिक के साथ मिलकर ब्रेकफास्ट एंड लंच प्रोजेक्ट लॉन्च किया। शुरुआत सफल रही।
- रोमन ने बताया ओपनिंग के फर्स्ट वीक मैंने लगातार काम किया और दिनभर में 15 से 20 डिशेज बेचीं। इसके जरिए मैंने रोज 7 से 17 पाउंड कमाया।
- उसके मेन्यू में पैनकेक, फ्रेंच ऑमलेट, फ्रायड एग, सैंडविच, जर्मन पोर्क सॉसेज से लेकर रूस की जेलबर्ड्स तक एक से बढ़कर एक लाजवाब डिशेज हैं।


Post a Comment