रेप के बाद बेटी का मर्डर और घर में जला दी लाश, आराम से नहाता मिला पिता
हरिहरगंज खड़कपुर गांव के एक घर में युवती का शव जल रहा था और उसका पिता आराम से नहा रहा था। युवती के आधे शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। घर से धुआं उठता देख गांव के लोग पहुंचे। पिता से पूछताछ की तो उसने सही जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साए गांव वालों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनय ने पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर गला घोंटकर उसे मार डाला और घर में ही शव जला दिया।
-एएसआई शंभू शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। इस घटना में मृतिका का एक वर्षीय बेटा मनु कुमार भी आंशिक रूप से जल गया।
-ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विनय चौधरी (45) अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता है। 10 दिन पहले गांव आया था और दो दिन पूर्व बेटी को ससुराल से विदाई कराकर घर लाया था।
-मंगलवार दोपहर में विनय के घर से धुआं उठ रहा था। इसे देख कर गांव के लोग वहां पहुंचे। अंदर गए तो देखा कि एक कमरे में उसकी शादीशुदा बेटी उर्मिला देवी (20) का अर्द्धनग्न शव जल रहा है और उसी से धुआं उठ रहा था।
-वहीं, कुछ दूरी पर उसका पिता विनय चौधरी आराम से नहा रहा था। जब घटना के बारे में उससे पूछा गया तो वो सही जवाब देने से कतराने लगा। इससे गांव के लोग गुस्से में आ गए और उसको जमकर पीटा।


Post a Comment