टी-20 रैंकिंग में पाक बॉलर पहली बार बना नंबर-1, विराट टॉप पर कायम
आईसीसी ने हाल ही में टॉप-10 टी-20 बॉलर्स और बैट्समैन की लिस्ट जारी की है। इस रैंकिंग में पाकिस्तानी स्पिनर इमाद वसीम पहली बार नंबर-1 पर आए हैं। वहीं बैट्समैन की रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 799 की रेटिंग के साथ अब भी नंबर-1 टी-20 बैट्समैन हैं।
वेस्ट इंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाद वेस्ट इंडीज से एकमात्र टी-20 मैच खेलना है। इस मैच से भी इंडियन बॉलर्स और बैट्समैन की रैंकिंग में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।


Post a Comment