Header Ads

फैन्स ने नहीं किया वेलकम तो हैरान रह गई ये एक्ट्रेस, दो बार पलटकर देखा


अकसर पब्लिक प्लेस पर फैन्स से परेशान हो जाने वाली एक्ट्रेस डायना पेंटी मंगलवार को उस समय हैरान रह गई जब जोधपुर एयरपोर्ट पर कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। इस वाकये से हैरान डायना ने दो बार पलटकर देखा। फिर आराम से अपनी कार तक पहुंच गई। डायना दस दिन में दूसरी बार जोधपुर आईं। वे पोकरण में अपनी अपकमिंग फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोकरण की शूटिंग में भाग लेगी।

- इस फिल्म में डायना अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ मुख्य भूमिका में है। जॉन कल ही पोकरण पहुंच चुके है। वर्ष 1998 में भारत की ओर से पोकरण में किए गए पांच परमाणु परीक्षण पर आधारित इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग पोकरण में ही की जाएगी।
- डायना के आज एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय किसी ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। जब फोटोग्राफर उनके फोटो लेने तब लोगों को समझ आया कि ये कोई फिल्म एकट्रेस हैं। इसके बाद वे उन्हे देखने को लपके, तब तक डायना आराम से कार में बैठ रवाना हो गई।