कोई 29 तो कोई 23 साल बड़ा, एक्ट्रेसेस ने दोगुने बड़े हीरो के साथ किया रोमांस!
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इन्हीं में से कई हीरोइन तो ऐसी भी हैं, जिन्होंने करीब खुद से दोगुनी उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। इनमें ऐश्वर्या राय और तब्बू के नाम शामिल हैं। वैसे ऐश्वर्या और तब्बू के अलावा भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने खुद से 15-20 साल बड़े हीरो के साथ काम किया है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एक्टर-एक्ट्रेसेस के बारे में जिनकी उम्र में काफी फासला है।
अमिताभ-तब्बू
फिल्म : चीनी कम
2007 में आई इस फिल्म के वक्त अमिताभ बच्चन की उम्र 64 साल थी। वहीं फिल्म में उनकी हीरोइन रहीं तब्बू उस वक्त 35 साल की थीं।
रजनीकांत-ऐश्वर्या
फिल्म : रोबोट
2010 में आई फिल्म 'रोबोट' के वक्त रजनीकांत की उम्र 59 साल, जबकि उनकी हीरोइन ऐश्वर्या राय की उम्र 36 साल थी।
2016 में आई फिल्म 'सुल्तान' के वक्त सलमान खान 51 साल के थे, जबकि फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा की उम्र 28 साल थी।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (2008) से डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। फिल्म के हीरो शाहरुख खान की उम्र उस समय 43 साल थी।
2013 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' के समय अजय देवगन की उम्र 44 साल, जबकि हीरोइन तमन्ना भाटिया की 23 साल थी।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस समय उनकी उम्र 21 साल थी। फिल्म के हीरो शाहरुख खान उस वक्त 42 साल के थे।
2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के वक्त सलमान की उम्र 50 साल, जबकि उनकी हीरोइन सोनम कपूर की 30 साल थी।
स्नेहा उल्लाल ने 2005 में आई फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। वहीं, फिल्म के हीरो सलमान खान उस समय 40 साल के थे।
2012 में आई इस फिल्म के समय अक्षय कुमार की उम्र 44 साल, जबकि उनकी हीरोइन सोनाक्षी की 25 साल थी।
2009 में आई फिल्म 'धूम 3' की रिलीज के वक्त आमिर खान जहां, 44 साल के थे तो वहीं कैटरीना की उम्र सिर्फ 25 साल की थीं।
2009 में आई इस फिल्म के वक्त सैफ अली खान की उम्र 39 साल थी, जबकि दीपिका पादुकोण महज 23 साल की थीं।
2013 में आई इस फिल्म के वक्त सैफ अली खान की उम्र 43 साल, जबकि जैकलीन की उम्र महज 28 साल थी।
2009 में आई फिल्म 'कुर्बान' के वक्त सैफ अली खान की उम्र 39 साल थी, जबकि फिल्म में उनकी हीरोइन रहीं करीना उस वक्त 29 साल की थीं।


Post a Comment