41 की उम्र में अनमैरिड है सैफ की ये बहन, 2700 Cr की हैं मालकिन
अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान और छोटी बेटी सोहा अली को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी बड़ी बेटी सबा अली खान के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। सैफ से छोटी और सोहा से बड़ी सबा अली खान 2700 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। सबा फिल्मों और पेज 3 पार्टी से दूर ही रहती हैं। यही वजह है कि वो ज्यादा लाइमलाइट में नहीं आतीं। फैमिली फंक्शन को छोड़ दें तो सबा किसी और इवेंट में कम ही दिखती हैं। फिलहाल वो अनमैरिड हैं। पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं सबा...
सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और खुद का बिजनेस करती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले एक डायमंड चेन भी शुरू की है। यहां तक कि सैफ ने भी करीना के बर्थडे पर उनके लिए एक खूबसूरत का डायमंड सेट डिजाइन करने के लिए सबा को कहा था। हालांकि सितंबर में होने वाले करीना के बर्थडे पर तो यह गिफ्ट रेडी नहीं हो पाया था लेकिन सबा ने कहा था कि न्यू ईयर पर वह करीना को यह गिफ्ट जरूर प्रजेंट करेंगी।
औकाफ-ए-शाही की मुखिया हैं सबा...
सबा भोपाल में औकाफ-ए-शाही की मुखिया हैं। भारत सरकार और भोपाल रियासत के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खां के बीच हुए मर्जर एग्रीमेंट में क्लियर लिखा है कि औकाफ-ए-शाही पर वक्फ बोर्ड का कोई अधिकार नहीं है। नवाब परिवार द्वारा गठित यह स्वतंत्र संस्था है। सरकार से समझौते के मुताबिक औकाफ-ए-शाही का मुतव्वली भोपाल नवाब या पटौदी खानदान से होगा। बता दें कि औकाफ-ए-शाही के पास करोड़ों की संपत्ति है।
शर्मीले स्वभाव की वजह से फिल्मों में नहीं आईं...
पटौदी फैमिली के ज्यादातर मेंबर बॉलीवुड में हैं, लेकिन सबा फिल्मों से दूर हैं। इसकी वजह सबा का शाइ (शर्मीला स्वभाव) नेचर है। एक इंटरव्यू में सबा ने कहा था- मेरे मन में कभी भी फिल्म लाइन में जाने का विचार नहीं आया। मैं जहां और जिस काम में हूं, काफी खुश हूं।
अब तक नहीं हुई सबा की शादी...
41 साल की हो चुकीं सबा ने अब तक शादी नहीं की है और फिलहाल वो बतौर इंडिपेडेंट लेडी अपना बिजनेस संभाल रही हैं। औकाफ-ए-शाही की मुखिया होने के नाते सबा पटौदी खानदान की सारी प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब रखती हैं। ऐसे में सैफ और सोहा की तरह लाइमलाइट में ना आने के बावजूद वो काफी बिजी रहती हैं। वहीं उनकी छोटी बहन सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है।
करीना से शेयर करती हैं अच्छी बॉन्डिंग...
सबा अपनी भाभी करीना कपूर खान से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वो करीना के लिए कई डायमंड ज्वेलरी भी डिजाइन कर चुकी हैं।


Post a Comment