एक्सीडेंट में मारे गए भाई को देखने तक नहीं पहुंचा ये एक्टर, सामने आई ये वजह
साउथ एक्टर रवि तेजा के भाई और एक्टर भारत भूपतिराजु (46 साल) का रोड एक्सिडेंट में निधन हो गया। रविवार को जुबली हिल्स स्थित महाप्रस्थानम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां रवि तेजा और उनकी फैमिली के कई मेंबर नहीं पहुंचे। एक पॉपुलर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद रवि तेजा और उनकी फैमिली गहरे सदमे में है, जिसकी वजह से कोई भी फ्यूनरल में नहीं पहुंचा।
हादसे के बाद बॉडी को उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने के बाद मर्चुरी में रखा गया था, लेकिन रवि तेजा भाई की बॉडी देखने भी नहीं गए। बता दें कि शनिवार को हैदराबाद की आउटर रिंग रोड पर कोतवालगुडा में रवि तेजा के भाई भूपतिराजू की रेड स्कोडा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई थी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक भूपतिराजू शनिवार रात 10 बजे शमशाबाद से गाचीबावली जा रहे थे। अभी तक उनकी शादी नहीं हुई थी।
सिर्फ रवि तेजा के छोटे भाई रघु ही फ्यूनरल में पहुंचे...
सिर्फ रवि तेजा के छोटे भाई रघु ही फ्यूनरल में पहुंचे। उनके अलावा फैमिली का कोई मेंबर नहीं गया। उधर रवि तेजा के क्लोज फ्रेंड उत्तेज के मुताबिक, इस हादसे के बाद रवि तेजा और उनकी पूरी फैमिली गहरे सदमे में है, जिसकी वजह से कोई भी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा। उनके भीतर भूपतिराजू का क्षत-विक्षत शव देखने की हिम्मत नहीं है। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से व्हीकल पार्क करने का मामला दर्ज कर लिया है।
कोकीन रखने के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार...
भारत को कुछ महीनों पहले हैदराबाद पुलिस ने कोकीन रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। भारत ने कई तेलुगु फिल्मों में कैरेक्टर रोल प्ले किया है। एक फिल्म में उन्होंने रवि तेजा के यंगर वर्जन (बचपन का किरदार) का रोल भी किया था।


Post a Comment