Header Ads

‘द कपिल शर्मा शो’ में हुई चंदू चायवाले की वापसी, 'बंपर' ने ऐसे किया वेलकम


'द कपिल शर्मा शो' में कपिल के को-स्टार चंदू चायवाले उर्फ चंदन प्रभाकर की वापसी हो गई है। झगड़े(16 मार्च) के तीन महीने बाद चंदन ने शो में वापसी की है। हाल ही शो के मेंबर बंपर यानि की कीकू शारदा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर ये जानकारी दी। जिसमें कपिल, चंदन का वेलकम करते नजर आ रहे हैं।

 फोटो में कपिल चंदन की तरफ हाथ फैलाकर उनका वेलकम करते नजर आ रहे हैं।
- कीकू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं, जो जमाने से नहीं, अहसासों से बने होते हैं welcome back bhai"।
- बता दें, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर फैन्स चंदन को कपिल के शो में जाने के लिए बधाइयां दे रहे थे और अब उन्होंने ऑफिशियली ये शो वापस से ज्वॉइन कर लिया है।
क्या था विवाद
- 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से एक शो कर इंडिया लौटते वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट में कपिल शर्मा ने नशे की हालत में अपने साथियों से झगड़ा किया।
- खबरों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कपिल इस बात से नाराज थे कि उनके साथियों ने उनसे पहले खाना खा लिया था।
- इस दौरान बात बिगड़ती देख जब सुनील ग्रोवर ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो कपिल उन पर ही भड़क उठे।
- कपिल पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ सुनील ग्रोवर से गाली-गलौच की, बल्कि उन्हें जूते से मारा भी।
- इसके बाद सुनील ग्रोवर के अलावा दो और साथियों अली असगर व चंदन प्रभाकर ने कपिल के शो में काम करने से इंकार कर दिया था।