Header Ads

मिस्ट्री ब्वॉय के साथ बिग बी की नातिन ने देखी फिल्म, कैमरा देख छुपाया मुंह



बीते दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ स्पॉट हुईं। जैसे ही दोनों मूवी देखकर बाहर निकले तो फोटोग्राफर्स उनके फोटो क्लिक करने लगे। कार में बैठेने से पहले नव्या मुस्कराती नजर आईं। वहीं, जैसे ही दोनों कार में बैठे तो कैमरा से बचने ने लिए दोनों ने अपना मुंह छुपा लिया। शाहरुख के बेटे की फ्रेंड हैं नव्या...

बिग बी नातिन नव्या नवेली नंदा ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से पढ़ाई की है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। लंदन के सेवनऑक्स स्कूल में शाहरुख के बेटे आर्यन भी पढ़े हैं। नव्या और आर्यन दोनों अच्छे दोस्त हैं। नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं वे फ्रेंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय करते भी अक्सर स्पॉट हुईं हैं। नव्या की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है। कई बार फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते दोनों की फोटोज भी सामने आई हैं। वहीं, 19 साल की नव्या मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ पार्टी और डिफरेंट फैशन इवेंट में भी नजर आती हैं।
पियानो बजाने की शौकिन है नव्या
नव्या के पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। नव्या को पियानो बजाना पसंद है। कुछ साल पहले एक फोटो सामने आई थीं, जिसमें नव्या अपने नानाजी यानी अमिताभ बच्चन को पियानो बजाकर दिखा रही थी। नव्या के हुनर से बिग बी प्रभावित हुए थे।