Header Ads

ये हैं शाहरुख की बहन, पिता की डेड बॉडी देखते ही चली गई थीं डिप्रेशन में



शाहरुख की फैमिली में उनके वाइफ और बच्चों को तो सभी जानते हैं, लेकिन उन्हीं की फैमिली में एक शख्स ऐसा भी है, जो ज्यादा लाइमलाइट में नहीं आता। ये हैं उनकी बहन शहनाज लाला रुख खान। 58 साल की हो चुकीं शहनाज उस वक्त डिप्रेशन में चली गई थीं, जब उन्होंने अपने पिता की डेड बॉडी देखी थी। उसके बाद से वो अब तक उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।घर लौटीं शहनाज तो पिता की डेड बॉडी देख हो गईं बेहोश...

कहा जाता है कि शाहरुख के पिता की मौत की खबर शहनाज को पहले नहीं थी। वो उस वक्त कहीं बाहर थीं। जब वो घर लौटीं तो पिता की डेड बॉडी देखकर बेहोश हो गई थीं। इस घटना के बाद उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि वो डिप्रेशन में चली गईं। बाद में वो अक्सर बीमार रहने लगी थीं।

एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि शहनाज को पापा की मौत का इतना गहरा सदमा लगा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और 2 साल तक इससे उबर नहीं पाईं। वो रोती या चिल्लाती नहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पापा के खोने का गम साफ झलकता था। डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ी, जिसके बाद हम उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए।

शाहरुख के मुताबिक, मैं जब फिल्म के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग कर रहा था तो उसी दौरान स्विट्जरलैंड में शहनाज का इलाज चल रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई लेकिन वो अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं।

शहनाज उम्र में शाहरुख से 6 साल बड़ी हैं। वो शाहरुख की तुलना में अपने पिता मीर ताज मोहम्मद के काफी क्लोज रहीं। शहनाज के पिता ने ही उनका मिडल नेम 'लाला रुख' रखा था, जिसका मतलब है फूल जैसी कोमल और खूबसूरत। दरअसल, शाहरुख के पिता के दोस्त कन्हैयालाल की बेटी के जन्म के वक्त उन्होंने यह नाम उसके लिए सुझाया था। लेकिन कन्हैयालाल को लगा कि 'लाला रुख' नाम थोड़ा देहाती है। इसके बाद कुछ सालों बाद जब मीर ताज मोहम्मद के घर बेटी हुई तो उन्होंने उसका नाम 'लाला रुख' ही रखा।


शहनाज भी शाहरुख के साथ उनके घर 'मन्नत' में ही रहती हैं। शहनाज ने अच्छे और बुरे वक्त में शाहरुख का पूरा साथ दिया है। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं, उनका मानसिक संतुलन खो चुका था। उस वक्त शाहरुख ने उनकी पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। बता दें कि शाहरुख के पिता का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।

शाहरुख के उलट शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम ही दिखाई देती हैं। उनके करीबी इस बात से उन्हें पसंद करते हैं कि वो शाहरुख की बहन होने के बाद भी इतने सिंपल तरीके से रहती हैं।