पार्टी में मां के साथ पहुंची टाइगर श्रॉफ की बहन, दिखा ऐसा लुक
बीते दिनों डायरेक्टर शब्बीर खान की अपकमिंग फिल्म 'मुन्ना माइकल' की पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में फिल्म की स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा टाइगर के फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए। इस मौके पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ, मां आयशा और पिता जैकी श्रॉफ भी पार्टी में शामिल हुए। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आई। वे मां आयशा के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंची। कृष्णा और फिल्म की एक्ट्रेस निधि चाइल्डहुड फ्रेंड हैं। निधि की डेब्यू मूवी है 'मुन्ना माइकल'...
निधि अग्रवाल फिल्म 'मुन्ना माइकल' ने बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ इसके पहले 'हीरोपंती' (2014), 'बागी' (2016) और 'फ्लाइंग जाट' (2016) में नजर आ चुके हैं। पार्टी में निधि टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन और डायरेक्टर शब्बीर खान के साथ पोज देती नजर आईं। वहीं टाइगर, जैकी श्रॉफ के साथ दिखें। इसके अलावा पार्टी में मीत ब्रदर्स, प्रोड्यूसर विकी राजानी भी मौजूद थे।


Post a Comment