Header Ads

जब अचानक अजगर के शरीर पर निकल आए असंख्य कांटे, दर्द से लगा छटपटाने

 ब्राजील के जंगलों से खतरनाक दिखने वाला अजगर जब बाहर सड़कों पर निकल कर आया तो लोगों ने इसे देखने के लिए भीड़ लगी दी। दरअसल उस अजगर की स्किन इतनी खतरनाक और कांटेदार दिख रही थी कि लोग तस्वीरें लेने लगे।  उस अजगर को देखकर कुत्ते भी भौंकने लगे। उसकी स्किन हजारों कांटो से ढक गई थी जिसकी वजह से 5 फीट लंबा अजगर और भयानक दिख रहा था। वो अजगर ब्राजील के जंगलों से निकलकर सड़क पर आया था। दरअसल उसने एक ऐसे खतरनाक जानवर पर हमला किया कि खुद अजगर के शरीर पर कांटे पनप गए। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सा ऐसा जानवर है जिसके कांटे अजगर को लगे। चलिए आपको बताते हैं।  हुआ ये कि अजगर ने 'साही' पर अटैक किया, लेकिन उसे मार न सका। दोनों में लड़ाई काफी देर तक चलती रही, अंत में साही अपने आप को छुड़ा ले गया लेकिन कांटे दे गया अजगर को। जिस वजह से अजगर न भाग पा रहा था न ही एक जगह टिक पा रहा था। अगली स्लाइड में देखिए अजगर का खतरनाक वीडियो।  कहीं वीडियो देखकर आप भी न डर जाएं।