Header Ads

The Silent And Panic Struggle Of Air Hostesses


स्कर्ट-सूट से लेकर साड़ी तक, ऐसी हैं दुनिया भर की एयर होस्टेस की ड्रेसेज


रशियन एयरलाइंस की कई एयर होस्टेस ने कंपनी के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया है। इन एयर होस्टेस का कहना है कि कंपनी खूबसूरत लड़कियों को ज्यादा तवज्जो देती है। लुक के हिसाब से उनका इंक्रीमेंट और अन्य फैसिलिटीज भी दी जाती हैं। एयर होस्टेस की परेशानियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। हाल ही में जापान, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कई निजी और सरकारी एयरलाइंस की एयर होस्टेस ने अपनी ग्लैमरस यूनिफार्म पर भी आपत्ति जताई थी। इनका कहना था कि छोटी-टाइट ड्रेस और ऊंची हील की सेंडिल से उन्हें काम करने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, छेड़खानी से लेकर खुद से भी घायल होने का खतरा बना रहता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ टॉप एयरलाइंस की एयर होस्टेस की ड्रेसेज के बारे में बता रहे हैं।