Killing All 59 People On Board And 125 In The Building
अमेरिकन खुफिया एजेंसी एफबीआई ने 9/11 हमले की कुछ फोटोज जारी की हैं। फोटोज पेंटागन हमले की है, जिन्हें पहली बार जारी किया गया है। साल 2001 में अल कायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया में एक साथ सबसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था। आतंकियों ने चार पैसेंजर एयरक्राफ्ट हाईजैक किए थे, जिसमें तीन प्लेन पर सही निशाना लगा।हमले में हुई थी 2983 लोगों की मौत...
- आतंकियों ने दो यात्री विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावर में घुसा दिए थे। वहीं, तीसरे विमान से पेंटागन पर हमला किया गया, जबकि चौथा प्लेन पेन्सिलवेनिया में क्रैश हो गया था।
- इस हमले में 400 पुलिस अफसरों और फायर फाइटर्स समेत 2983 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में मरने वालों में 57 देशों के लोग शामिल थे।
- हमले के पीछे अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का हाथ था। हमले का बदला लेते हुए अमेरिका ने 2 मई, 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा को मार गिराया था।
- अमेरिका सहित पूरी दुनिया को झकझोर देने वाले इस हमले के बाद अमेरिका ने अपनी सुरक्षा नीतियों में कड़े बदलाव किए।
- अमेरिका आने वाले पर्यटकों पर कड़ी नजर रखी जाने लगी और कई देशों को दिए जाने वाले वीजा में भारी कटौती की गई।

आतंकियों ने ऐसे दिया था हमले को अंजाम
- अमेरिकन एयरलाइन्स फ्लाइट 11 (बोइंग 767) ने 92 पैसेंजर्स के साथ बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लॉस एंजिलिस के लिए उड़ान भरी।
- यूनाइटेडट एयरलाइन्स फ्लाइट 175 (बोइंग 767) ने भी 65 पैसेंजर्स के साथ बोस्टन से लॉस एंजिलिस के लिए उड़ान भरी।
- अमेरिकन एयरलाइन्स फ्लाइट 77 (बोइंग 757) ने डुल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 64 पैसेंजर्स के साथ लॉस एंजिलिस के लिए टेक ऑफ किया।
- यूनाइटेड एयरलाइन्स फ्लाइट 93 (बोइंग 757) ने 44 पैसेंजर्स के साथ नेवार्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सेन फ्रांसिस्को के लिए टेक ऑफ किया।
- अमेरिकन एयरलाइन्स फ्लाइट 11 में चढ़े आतंकी मोहम्मद अटा ने साथियों के साथ प्लेन को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टावर के 93-99 फ्लोर से क्रैश कर दिया। इस क्रैश में सारे पैसेंजर्स तो मारे ही
गए, बिल्डिंग में भी सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
- आतंकियों ने यूनाइटेड एयरलाइन्स फ्लाइट 175 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साउथ टावर के 75-85 फ्लोर से क्रैश कर दिया। इस हमले में भी सारे पैसेंजर्स मारे गए थे।
- फ्लाइट 77 को आतंकियों ने वॉशिंगटन डीसी में पेंटागन के वेस्टर्न हिस्से से क्रैश किया। इसमें 59 पैसेंजर्स के साथ-साथ 125 मिलिट्री और आम लोगों की मौत हो गई थी।
- फ्लाइट 93 के पैसेंजर्स को जब हमलों का पता चला तो उन्होंने आतंकियों से प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की, लेकिन आतंकियों ने प्लेन को पेनसिलवेनिया के मैदान में क्रैश कर दिया। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी।

Post a Comment