Header Ads

यहां खाते हैं 'जूते', लगती है लंबी लाइन


पैर में पहनने वाली हाई हील या फिर जूती को खाने के बारे में सोचा है। शायद नहीं, क्योंकि सोचकर ही मन खराब हो जाता है लेकिन न्यू जर्सी में एक ऐसा स्टोर है जहां लोग जूती खाते हैं। लेकिन जरा ठहरिए। आपको बता दें कि यहां लोग जिस जूती को खाते हैं वो एक चॉकलेट होती है

न्यू जर्सी में एक कैंडी स्टोर, हाई हील के शेप वाली चॉकलेट बनाता है। जिसके लिए लड़के-लड़कियों की लंबी लाइन लगती है। लोग बड़े चाव से हाई व्हील वाली चॉकलेट खाते हैं। चॉकलेट की बनावट ऐसी होती है कि दूर से देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये खाने की चॉकलेट है या फिर पैर में पहनने की हाई व्हील। यहां पर जूते के सेव का चॉकलेट बनाने का तरीका भी बताया जाता है।