पोस्टमॉर्टम के बाद भी 5 दिन तक बच्ची को रखा पास, मां ने किया था कुछ ऐसा
अमेरिका के साउथ डकोटा में रहने वाली एक महिला का अजीबोगरीब फोटोशूट सामने आया है। इस फोटोशूट में लौरान विनर नामक ये महिला अपनी बच्ची की मौत के पांच दिन बाद उसके साथ फोटोशूट कराती है। ये फोटोज बच्ची के पोस्टमॉर्टम के बाद ली गई हैं।
- लौरा ने खुद फोटोज शेयर करते हुए बताया कि 2015 में उसकी पहली बच्ची की सडन डेथ इंफेन्ट थेड सिंड्रोम से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने बच्ची को गोद में रखकर फोटोशूट कराया था।
- लौरा ने बताया कि वह इस तरह बच्ची को हमेशा अपने पास रख सकती है। इसलिए उसकी मौत के बाद उसने ऐसा किया। हालांकि, लौरा की इस हरकत की परिवार और उनके दोस्तों ने जमकर आलोचना की। परिवार ने कहा कि उन्होंने जो भी किया वो बिल्कुल गलत है।
- लौरा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची के साथ फोटोशूट कराने के लिए एक फोटोग्राफर को बुलाया था जब वह जिंदा थी। लौरा ने कहा, बच्ची की मौत के एक दिन पहले मैंने उसके लिए एक पिंक कलर की बेबी फ्रॉक लाई थी। हम उसे ये पहनाकर फोटोशूट कराना चाहते थे, पर मुझे नहीं पता थ कि वह अपने पोस्टमॉर्टम पर ये ड्रेस पहनेगी।
- लौरा ने जैसे ही ये फोटोज और अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि मौत के बाद बच्ची को इस तरह रखना ठीक नहीं है। वहीं कुछ ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद फोटोशूट का कोई सोच भी नहीं सकता। हालांकि, लौरा ने कहा उन्हें ऐसे नेगेटिव कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Post a Comment