Header Ads

जब सबके सामने ही इस कंटेस्टेंट की पैंट खींचने लगीं अर्शी, ऐसे हैं विवाद

 
रियलिटी शो बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ, जिसे शिल्पा शिंदे ने जीता। वैसे 12 हफ्ते शो में रहने वाली मॉडल अर्शी शो में हितेन तेजवानी से फ्लर्ट करने से लेकर दूसरे विवादों में भी शामिल रहीं। एक बार तो उन्होंने आकाश ददलानी की पैंट ही खींच ली थी। इतना ही नहीं, अर्शी ने मजाक-मजाक में आकाश के प्राइवेट पार्ट को टच करने की भी कोशिश की थी।

अर्शी खान बिग बॉस की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट में से एक रहीं। एक बार तो वो पूरे घर में टॉवल पहनकर घूमती नजर आईं। दरअसल, ऐसा उन्होंने आकाश ददलानी के उकसाने पर किया।

- आकाश के उकसाने पर अर्शी ने कहा, 'नेशनल टेलीविजन है समझा कर। आकाश ने कहा, इतनी बड़ी-बड़ी बातें बोलती क्यों हैं फिर। अर्शी फिर भी नहीं मानती और कहती है कि घर में क्लेश होगा। आकाश, अर्शी से कहता है ऐसा कुछ भी नहीं होगा'।

- आखिरकार आकाश, अर्शी को उकसाने में कामयाब होता है और अर्शी येलो कलर का टॉवल पहनकर पूरे घर में घूमती है। अर्शी को टॉवल में देखकर आकाश कहता है 'ये हुई ना बात'।

बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में अर्शी खान विकास गुप्ता को एक वाकया सुना रही हैं। अर्शी कह रही हैं कि एक बार मेरे पापा मुंबई वाले घर पर आए हुए थे। मैं काम पर गई हुई थी और उन्होंने मेरी वार्डरोब को खोला और उसे सही से जमाने लगे। इसके बाद मेरे कपड़ों में से उन्हें एक पैकेट मिला, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत मां को कॉल किया और बहुत गुस्सा हुए। आगे बताया कि मेरे पास मां का कॉल आया और उन्होंने मुझसे पूछा यह सब क्या है? इसके बाद मैं पूरी रात घर नहीं गई थी और फ्रेंड के यहां रुकी थी। अर्शी के मुताबिक, मैं अगले दिन अपनी एक फ्रेंड को घर लेकर गई और पापा से कहा कि वो पैकेट इसका है।