सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलता है इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, जानें बनवाने की प्रॉसेस
यदि आप लंबे समय के लिए विदेश जाना चाहते हैं, या अक्सर विदेश आना-जाना करते रहते हैं तो आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इस लाइसेंस को बनवाना बेहद आसान है। लोकल आरटीओ ऑफिस से ही इंटरेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। आज हम बता रहे हैं इसे बनवाने की पूरी प्रॉसेस। हालांकि कई ऐसे देश हैं, जहां रहने पर शुरुआती 6 महीनों के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती।
आपको अपने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में ही इसके लिए अप्लाई करना होगा। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म नंबर 4ए लगता है। इसे आप आरटीओ की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सिर्फ वही लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास वैलिड पासपोर्ट और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है। अप्लाई करने के 7 के अंदर ही लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
कौन से डॉक्युमेंट्स लगते हैं,
फॉर्म नंबर 4A, फिटनेस सर्टिफिकेट, ओरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, रेसीडेंस प्रूफ (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स में से कुछ भी चल
जाएगा), पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ। वीजा, एयर टिकट, बर्थ सर्टिफिकेट।
यह ड्राइविंग दुनिया के किसी भी देश में मान्य होगा। हालांकि कई देशों में शुरुआती 6 महीनों में ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती। इनमें यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलेंड, साउथ अफ्रीका, इटली, कनाडा, स्पेन, फिनलेंड, स्विट्जरलेंड, नॉर्वे जैसे देश शामिल हैं।

Post a Comment