Header Ads

घर के गराज में हुआ धमाका, देर रात जमीन से निकली कुछ ऐसी चीज


अमेरिका के इदाहो में रहने वाले एक कपल के साथ देर रात कुछ ऐसा हुआ कि उनके होश उड़ गए। 9 जनवरी की रात ये कपल सो रहा था कि तभी दोनों एक जोरदार धमाका सुना। उन्हें लगा कि शायद कोई घर के गराज में घुसने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी ये आवाज शांत हो गई। बेचैनी होने पर कुछ घंटे बाद दोनों गराज की तरफ पहुंचे।

- ब्रिटनी बुश और उनके हसबैंड ने जैसे ही गराज की शटर खोलने की कोशिश उनके दोनों पैर अंदर घुस गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने गराज की शटर को उठाया और अंदर देखते ही जोरों से चीख पड़े। दोनों ने देखा कि गराज अंदर की धंस गया था और कुछ अजीबोगरीब चीजें नजर आने लगी थीं।

- दोनों ने जब पास जाकर देखा तो गराज के नीचे एक रहस्यमय तहखाना बना हुआ था, जहां बच्चों के अजीब से खिलौने, महिलाओं के पर्स और कुछ अजीब से लेटर मिले। इनमें से एक लेटर एक हेल्थ फिटनेस कंपनी को लिखा गया था जो 1985 में शुरू हुई थी।

- गराज धंसने पर इस कपल ने अपनी इंशुरेंस कंपनी और इंजीनियर्स से संपर्क किया। इंजीनियर्स और इंशुरेंस कंपनी ने आकर इस रहस्यमय तहखानी के पड़ताल की तो पाया कि ये घर 1950 में बनाया गया था, जो एक बेसमेंट होम की तरह था। यानी कि पूरा घर तहखाने में बनाया गया था। बाद में इसके ऊपर भी घर बना दिया गया।

- इंजीनियर्स ने बताया कि इस घर में यही जगह सबसे ज्यादा कमजोरी थी। इसका बेस सिर्फ 2 इंच मोटा था। गनीमत थी कि जब यह धंसा, उस वक्त यहां कार नहीं रखी थी।

- यहां मिले खिलौनी, महिलाओं के बैग और ये लैटर किसके अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। हैरानी की बात ये है कि सिटी प्लानिंग में ऐसे किसी भी घर के होने का जिक्र नहीं है।