Header Ads

मां और मासूम को सड़क पर पटक कर की करतूत, वित्तमंत्री के घर के पास हुई घटना


ग्रीन एवेन्यू में कॉलोनाइजर संदीप मेहरा की बेटी का उनकी कोठी के बाहर से जाली नंबर वाली बाइक पर आए दो लुटेरे पर्स छीनकर ले गए। बाइक के पीछे बैठे लुटेरे ने इतनी बेरहमी से पर्स छीना कि युवती 15 महीने के बच्चे सहित सड़क पर गिर कर जख्मी हो गई। सड़क पर गिरने से घायल हुई युवती की आस-पड़ोस वालों ने मदद की और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उसके पर्स में 6 हजार रुपए नकद, क्रेडिट कार्ड और घर की चाबियां थी। बता दें कि ये घटना केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की कोठी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मुताबिक बाइक सवार लुटेरे पहले ही गली में खड़े थे।
- युवती दोपहर 2.18 बजे अपनी कार से उतर कर जैसे ही कोठी के बाहर पहुंची तो उसके पीछे आए बाइक के पीछे बैठे लुटेरा उसका पर्स छीनने के लिए झपट पड़ा। - युवती का परस और बेटा दोनों बाईं तरफ होने के कारण अचानक हुई छीना-छपटी में महिला और बच्चा दोनों सड़क पर गिर गए।
- मेहरा के मुताबिक उनके पड़ोस में रहते लड़के ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन लुटेरे उसे तेजदार हथियार दिखाकर डराते हुए फरार हो गए।

- उनके मुताबिक 9 महीने पहले उनके पड़ोस में ही लूटमार करने पहुंचे लुटेरों ने एक बुजुर्ग का गला दबा दिया था, लोहारका रोड के रहने वाले लुटेरे बाद में पुलिस ने पकड़ लिए थे।


घायल हुई युवती अपने दादा नवल किशोर की 52वीं सालगिरह के कारण मायके आई थी।

- दादा के मुताबिक उनकी पोत्री को गिरने के कारण काफी चोटें लगी हैं। लुटेरों ने बहुत बेरहमी दिखाई, जिन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।

- दूसरी तरफ थाना सिविल लाइन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में स्पलेंडर मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन उन्होंने नंबर की सारी सीरिज चेक करवाई हैं, जो कि कार, स्कूटर और याम्हा बाइक की हैं।

- इससे लगता है कि लुटेरों ने जाली नंबर प्लेट लगाई हुई थी।