Header Ads

जब यहां अचानक दिखा 11 फीट लंबा अजगर, फॉरेनर्स ने क‍िया ऐसा


यहां सोमवार को फतेहपुर सीकरी घुमने निकले टूरिस्ट को एक 11 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को उसे देखते ही हड़कंप मच गया। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। देखते ही देखते पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच किसी शख्स ने फोटो खींची तो कोई वीडियो बनाने लगा।



- मामला फतेहपुर सीकरी का है। यहां मंगलवार को टूरिस्ट स्मारकों को देखने निकले। तभी रास्ते में एक 11 फीट लंबा अचानक अजगर रेंगता दिखाई दिया।

- इसे देखकर लोग डर गए। करीब 1 घंटे तक पत्थरों पर वो रेंगता रहा। थोड़ी दूरी तक जाते ही कोने में बैठ गया।

- टूरिस्ट उसे देखकर फोटो खींचने लगे। देखते ही देखते जमावड़ा लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

- वहीं, सूचना के बाद भी काफी देर तक वन विभाग की टीम ना आने से आसपास के लोग दहशत में रहे। बाद में करीब 2 घंटे बाद पहुंची टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया।

- सूचना के दो घण्टे बाद वन विभाग और वाईल्डलाइफ़ एसओएस की टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया।

- वाइल्डलाइफ के बैजू राज ने बताया, ''अजगर शांति प्रिय जानवर है। भोजन के न पचने के कारण परेशान होकर वो धूप की ओर आ गया था। जिसे हमने रेस्क्यू कर लिया है। इसका इलाज कर इसे दोबारा जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।''