Header Ads

शिल्पा शेट्टी’ के साथ फ़्लर्ट करना पड़ा मामाजी को भारी, मिली ये बड़ी सजा !


टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो सुपर डांसर के बारे में तो आपने सुना ही होगा, पहले सीजन के हिट रहने के बाद इस बार का सीजन भी खूब टीआरपी बटोर रहा था पर एक ऐसी खबर आयी है जिससे एक शो के फैंस को मायूसी हो सकती है।

बताया जा रहा है की इस शो के मशहूर एंकर परितोष उर्फ मामा जी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकों शो से निकलने के पीछे शिल्पा शेट्टी बड़ी वजह बन कर सामने आयी है। आपको बता दें की परितोष अपने कॉमेडी अंदाज में शो के दुसरे एंकर ऋत्विक के साथ शो में चार चाँद लगाए रहते थे।

आखिर ऐसा क्या हुआ की शिल्पा शेट्टी उनसे इतनी नाराज हो गयी की शो से ही निकलवा दिया। आईये जानते है क्या है पूरा मामला। खबरों की मानें तो उन्होंने सुपर डांसर की जज और एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की।

बताया जाता है कि इससे पहले भी वह लोगों के बीच अपने अंदाज में एेसा किया करते थे। लेकिन जब फ्लर्ट की बात बहुत ज्यादा बढ़ गईं तो नामी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनसे काफी ज्यादा नाराज हो गईं। ये भी कहा जा रहा है की शिल्पा ने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की पर परितोष शिल्पा के गुस्से को नजरअंदाज करते रहे।



शिल्पा के मुताबिक उनके ससुराल वाले इस शो को देखते हैं और इस वजह से उन्हें ये सब पसंद नहीं हैं। इस वाक्या के चलते मामा जा को शो के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिसके बाद अब उनकी जगह राघव को मिली हैं।

राघव इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में चर्चित एंकर में से एक है और कई रियलिटी जैसे डांस प्लस और राइजिंग स्टार में एंकरिंग कर चुके है। उनका अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

शायद इसी के चलते शिल्पा शेट्टी और सुपर डांसर के आयोजकों ने राघव को चुनने में ज्यादा देर नहीं लगायी। अब देखना होगा की राघव यहाँ क्या जलवा दिखते है पर इतना जरूर है की शो के फैंस मामा जी को मिस जरूर करेंगे।