अब इतनी बदल गयी है सुनील शेट्टी की ऑनस्क्रीन पत्नी,आप पहचान नहीं पाएंगे
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर तो आप सबको याद ही होगी। देशभक्ति पर बॉलीवुड में इससे अच्छी अभी तक कोई भी फिल्म नहीं बनी है। इस फिल्म में सनी देओल की जबरदस्त एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बॉॅलीवुड की इस सुपरहिट फिल्म में सनी देओल के अलावा भी कई बड़े एक्टर्स ने काम किया था।
उन एक्टर्स में एक नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी भी थे। इस फिल्म में सुनील शेट्टी का रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था।
इस फिल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी का किरदार बॉलीवुड की एक्ट्रेस शरबानी ने निभाया था। इन्हें आज भी इनके किरदार के लिए याद किया जाता है। शरबानी की खूबसूरती ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।
इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं और बता दें कि शरबानी में भी अब बहुत ज्यादा बदलाव आ चुकें हैं। अब शरबानी को पहचानना बेहद ही मुश्किल हो चुका है। शर्त लगा लिजिए आप भी शरबानी को अब नहीं पहचान पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरबानी बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजोल की कजन बहन हैं। अक्सर आपने दुर्गा पूजा के दौरान शरबानी को काजोल और उनकी फैमली के साथ देखा होगा।
अक्सर वह दुर्गा पूजा पर उनके साथ दिखाई देती हैं। बॉर्डर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
लेकिन शरबानी को इस फिल्म से कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। इस फिल्म के बाद शरबानी ने अपना रुख मलयालम फिल्मों में कर लिया था और उन्होंने अपने कैरियर में कई मलयालम फिल्मों में काम किया है।
आपने शरबानी को पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर के फेमस गाने ‘घर आजा सोनियो’ में देखा था। आप सबको याद ही होगा कि इस गाने में शरबानी के साथ एक्टर समीर सोनी भी थे।
शरबारनी के एक भाई भी है जिसका नाम सम्राट मुखर्जी है और वह बॉलीवुड के साथ बंगाली फिल्मों में भी काम करते हैं। शरबानी के भाई ने बॉलीवुड की फिल्म ‘राम और श्याम’ फिल्म से डेब्यू किया था।

Post a Comment