लड़के से लड़की बनीं ये एक्ट्रेस, सैफ के साथ इस मूवी में आएंगी नजर
सैफ अली खान अब अपकमिंग फिल्म 'कालाकांडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अपोजिट नजर आएंगी नैरी सिंह। नैरी पहले एक पुरुष हुआ करती थीं। एक लड़के से लड़की बनने का इनका सफर इतना आसान नहीं था। नरेंद्र सिंह से नैरी बनने के अनुभव के बारे में ये एक्ट्रेस बताती हैं, "बचपन से ही मेरी बहन मुझे अपना घाघरा पहनाती थी और बिंदी लगाती थी।"
टीवी पर सफल होने के बाद ही नैरी का लगा कि उन्हें लगा कि उन्हें एक आदमी नहीं औरत होना चाहिए। इस बीच इन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्में की, जैसे- 'तमाशा', 'मॉम' और अब सैफ के साथ इनकी 'कालाकांडी' आने वाली है। नैरी बताती हैं, "एक बार मुकेश छाबड़ा ('तमाशा' के कास्टिंग डायरेक्टर) से मेरा कहीं टकराना हुआ और इन्होंने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया। तकरीबन एक महीने बाद मुझे उनके ऑफिस से कॉल आया और उन्होंने मुझे एक ट्रांसजेंडर का रोल ऑफर किया। हालांकि, मैं ऐसे रोल से बचना चाहती थी लेकिन जब पता चला कि मेरे सभी सीन रणबीर कपूर के साथ है तो मैं ना नहीं बोल पाई। रणबीर मेरे फेवरेट हैं। इम्तियाज ('तमाशा' के डायरेक्टर) ने मुझे बहुत अच्छा ट्रीटमेंट दिया। उन्होंने मुझे कभी दीपिका पादुकोण से कम नहीं रखा। सेट पर बहुत ख्याल रखते थे वो मेरा।"
नैरी कहती हैं, रणबीर बहुत ही रिसर्व नैचर के हैं। जब हम शूटिंग नहीं करते थे तो वो हमेशा अपनी वैनिटी वैन में ही होते थे। मेरी बहुत इच्छा है कि मैं कभी ऑनस्क्रीन उनके साथ रोमांस करूं। 'तमाशा' के बाद मुझे अपनी आइडल एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ 'मॉम' में काम करने का मौका मिला। उनके साथ काम करते समय मैं बहुत नर्वस थी और अपने डॉयलॉग भूल जाती थी। लेकिन उन्होंने मुझे बहुत कॉपरेट किया।

Post a Comment